न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025 में शतक से मचाई धूम, अब इंग्लैंड में जलवा दिखाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, कही यह बात

आईपीएल 2025 में धमाकेदार शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब इंग्लैंड दौरे पर जलवा बिखेरने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगले सीजन में दोगुनी मेहनत कर राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में पहुंचाना उनका लक्ष्य है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 4:26:40

 IPL 2025 में शतक से मचाई धूम, अब इंग्लैंड में जलवा दिखाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, कही यह बात

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बेस्ट स्ट्राइकर रहे वैभव सूर्यवंशी ने अब अपना अगला मिशन तय कर लिया है। बाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज ने आईपीएल में महज 35 गेंदों में शतक लगाकर सनसनी फैला दी थी, लेकिन अब उनका ध्यान इंग्लैंड में धमाल मचाने पर है। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अपने आगामी इंग्लैंड दौरे की तैयारियों और योजनाओं पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने आईपीएल 2025 में किए गए प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति पर भी बड़ा बयान दिया। उनका कहना है कि अगले साल वह दोगुनी मेहनत करेंगे और उनका मुख्य उद्देश्य राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल फाइनल तक पहुंचाना है।

इंग्लैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी की खास तैयारी

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "मैं पहली बार यूके जा रहा हूं और पहली बार वहां की पिचों और परिस्थितियों में खेलने का अनुभव लूंगा। हमारे कप्तान आयुष म्हात्रे के नेतृत्व में हमारी टीम की तैयारी अच्छी है। हमारी पूरी कोशिश होगी कि इंग्लैंड में जीतकर लौटें और ट्रॉफी लेकर आएं।"

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी इंडिया अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं और यह टीम इंग्लैंड दौरे पर 5 वनडे और 2 यूथ टेस्ट मुकाबले खेलेगी।

आईपीएल की गलतियों से सबक, अगली बार दो गुनी ताकत

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने डेब्यू सीजन को याद करते हुए कहा, "आईपीएल में खेलना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा था। इस सीजन से मुझे कई सकारात्मक अनुभव मिले। जहां-जहां गलतियां हुईं, उन्हें पहचान लिया है और अगले सीजन में उन्हें नहीं दोहराऊंगा। मैंने सीखा है कि हर बार खुद को बेहतर करना जरूरी होता है। अगली बार मैं जो किया है उससे दोगुना बेहतर करूंगा। मेरी पूरी कोशिश होगी कि मेरी टीम राजस्थान रॉयल्स फाइनल में खेले। अगले साल का पूरा फोकस इसी लक्ष्य पर रहेगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?