न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रसाद वितरण के नाम पर रामलला के 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के साथ ठगी, वेबसाइट के जरिए 3.85 करोड़ रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड

रामलला के नाम पर अयोध्या में 3.85 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने प्रसाद वितरण के नाम पर लाखों श्रद्धालुओं को ठगा। अयोध्या पुलिस ने 2.15 करोड़ की राशि फ्रीज कर पीड़ितों को राहत दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jun 2025 4:57:55

प्रसाद वितरण के नाम पर रामलला के 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के साथ ठगी, वेबसाइट के जरिए 3.85 करोड़ रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड

राम नगरी अयोध्या में जनवरी-2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर पूरी अयोध्या दीपों से जगमगा रही थी, लेकिन इसी पवित्र माहौल में एक शातिर दिमाग ने श्रद्धा को व्यापार बना दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने ऑनलाइन एजेंसी के जरिए राम मंदिर के प्रसाद वितरण के नाम पर 6 लाख 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को ठगा। इस ठगी की शुरुआत मात्र 51 रुपए से हुई और 3 करोड़ 85 लाख रुपए पर जाकर समाप्त हुई।

आरोपी का नाम आशीष है, जिसने सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों से एक वेबसाइट और भुगतान गेटवे बनाकर लोगों से रामलला का प्रसाद घर तक पहुंचाने का वादा किया। लोगों ने श्रद्धा से पैसा भेजा, लेकिन प्रसाद कभी नहीं पहुंचा। इस पूरे मामले में अयोध्या साइबर थाना टीम ने शिकायत मिलने पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया।

2 करोड़ 15 लाख रुपए फ्रीज किए गए

तत्कालीन साइबर थानाध्यक्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के नेतृत्व में टीम ने गहन जांच की और आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अयोध्या पुलिस ने इस पूरे मामले में 3 करोड़ 85 लाख में से 2 करोड़ 15 लाख रुपए फ्रीज कराकर पीड़ितों के खातों में वापस कराए हैं। बाकी बचे 1 करोड़ 70 लाख रुपए की रिकवरी प्रक्रिया जारी है, जिसे जल्द लौटाए जाने का दावा किया गया है।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

यह न सिर्फ अयोध्या पुलिस की एक बड़ी सफलता है, बल्कि देश के साइबर फ्रॉड इतिहास में भी अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी में से एक मानी जा रही है। हालांकि यह घटना हमें एक गहरी सीख भी देती है। श्रद्धा के नाम पर हो रही ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहना आवश्यक है। कोई भी स्कीम, चाहे वो भगवान के नाम पर हो या धर्म स्थलों से जुड़ी हो, उसे पहले जांचें, पुष्टि करें और फिर धनराशि भेजें।

पुलिस की हो रही तारीफ

यदि आपने या आपके किसी जानने वाले ने ऐसा कोई अनुभव किया हो तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं। रामलला के नाम पर हुआ यह सबसे बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड साबित हुआ, लेकिन अयोध्या पुलिस ने जिस तरह से साहस और सतर्कता दिखाई है, वह वास्तव में रामराज्य की आदर्श कानून व्यवस्था का बेहतरीन उदाहरण है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल