न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: BJP विधायक योगेश वर्मा की गाड़ी ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रविवार की देर रात काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंदा दिया। यह कार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक योगेश वर्मा की है, जोकि उनकी पत्‍नी के नाम पर रजिस्‍टर्ड है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Apr 2022 8:38:18

UP News:  BJP विधायक योगेश वर्मा की गाड़ी ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रविवार की देर रात काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंदा दिया। यह कार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक योगेश वर्मा की है, जोकि उनकी पत्‍नी के नाम पर रजिस्‍टर्ड है। इस घटना में चाचा-भतीजे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है और पुलिस ने स्कॉर्पियो कार और उसके चालक मुनेंद्र को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय विधायक योगेश वर्मा गाड़ी में सवार नहीं थे।

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा लखीमपुर-बहराइच रोड पर हुआ है। रिश्ते में चाचा-भतीजा लगने वाले दो युवक बाइक पर सवार होकर कहीं से अपने घर वापस लौट रहे थे। बाइक सवार युवक अभी रामपुर के समीप ही पहुंचे थे कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक स्कॉर्पियो के धक्के से गिर पड़े। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवकों को रौंद दिया और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतक खीरी थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर गांव के रहने वाले हैं। वह किसी काम से रामापुर आए थे और जब वह घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। वहीं, दो युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है लेकिन कहा जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। इस घटना की जानकारी जैसे ही मृतकों के गांव पहुंची, कोहराम मच गया। युवकों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस घटना को लेकर पुलिस अपर अधीक्षक अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि लखीमपुर-बहराइच रोड पर रामापुर के पास बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर पकड़ी गई स्कॉर्पियो कार और ड्राइवर मुनेंद्र लखीमपुर खीरी के सदर विधायक योगेश वर्मा से जुड़े हैं। इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके से स्कार्पियो कार कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात