न्यूज़
Trending: Israel Iran War Sonam Raghuvanshi Housefull 5 Narendra Modi Rahul Gandhi

सीजफायर के बीच सोशल मीडिया पर छाईं इंदिरा गांधी, 1971 की जंग की तस्वीरें हो रही वायरल

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में घोषित संघर्ष विराम (सीजफायर) के बाद जहां एक ओर आम जनता और राजनीतिक वर्ग में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी टॉप ट्रेंड में बनी हुई हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 11 May 2025 3:31:08

सीजफायर के बीच सोशल मीडिया पर छाईं इंदिरा गांधी, 1971 की जंग की तस्वीरें हो रही वायरल

जयपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में घोषित संघर्ष विराम (सीजफायर) के बाद जहां एक ओर आम जनता और राजनीतिक वर्ग में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी टॉप ट्रेंड में बनी हुई हैं।

शनिवार देर रात तक, इंदिरा गांधी से जुड़े हैशटैग पर 99 हजार से ज्यादा पोस्ट किए जा चुके थे। कई यूजर्स, खासकर कांग्रेस समर्थक, 1971 के भारत-पाक युद्ध के समय इंदिरा गांधी के दिए गए ऐतिहासिक भाषणों और रणनीतिक निर्णयों को याद करते हुए उन्हें "असली निर्णायक नेता" बता रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी को किया सलाम


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, "इंदिराजी, आज पूरा देश आपको याद कर रहा है।" नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उन्हें "साहस, संकल्प और शक्ति की प्रतीक" बताया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा, "इंदिरा गांधी जैसा कलेजा चाहिए।"

वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इंदिरा गांधी को "दूरदर्शी और निडर नेता" बताया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इंदिरा गांधी की भारतीय सैनिकों के साथ पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "India misses Indira."

1971 की जीत की याद


यूजर्स का मानना है कि जब देश पर युद्ध का संकट था, तब इंदिरा गांधी ने दुनिया के दबाव के बावजूद निर्णायक सैन्य कार्रवाई की थी। उनके नेतृत्व में भारत ने 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान को पराजित किया था और 90 हजार से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। साथ ही बांग्लादेश का निर्माण हुआ था, जो इंदिरा गांधी की सबसे बड़ी रणनीतिक उपलब्धियों में से एक मानी जाती है।

सीजफायर पर उठ रहे सवाल

वर्तमान सीजफायर की घोषणा को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान की तरफ से बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन होता रहा है और अब इंदिरा गांधी जैसे मजबूत नेतृत्व की कमी महसूस हो रही है। कुछ यूजर्स का कहना है कि आज के हालात में भी वैसी ही साहसी और निर्णायक नीति की ज़रूरत है जैसी इंदिरा गांधी ने 1971 में अपनाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

अगर करते है अधिक नमक का सेवन तो हो जाए सावधान, शरीर को हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान

अगर करते है अधिक नमक का सेवन तो हो जाए सावधान, शरीर को हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान

  • नमक स्वाद और सेहत दोनों के लिए जरूरी है
  • ज्यादा नमक हाई ब्लड प्रेशर और किडनी रोग बढ़ा सकता है
  • प्रोसेस्ड फूड में छिपा सोडियम सेहत के लिए नुकसानदायक है
read more

ताजा खबरें
View More

साइप्रस ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, PM बोले- 'यह 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक गौरव'
साइप्रस ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, PM बोले- 'यह 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक गौरव'
एयर इंडिया हादसा: बोइंग की जांच टीम अहमदाबाद पहुंची, घटनास्थल का करेंगे मुआयना
एयर इंडिया हादसा: बोइंग की जांच टीम अहमदाबाद पहुंची, घटनास्थल का करेंगे मुआयना
ईरान का बड़ा हमला: तेल अवीव में अमेरिकी दूतावास पर दागीं मिसाइलें, मचा हड़कंप
ईरान का बड़ा हमला: तेल अवीव में अमेरिकी दूतावास पर दागीं मिसाइलें, मचा हड़कंप
10 सेकंड में ट्रांजैक्शन कन्फर्म, UPI सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव
10 सेकंड में ट्रांजैक्शन कन्फर्म, UPI सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव
ईरान में फंसे भारतीय छात्रों का छलका दर्द: तीन रातों से सो नहीं पाए, बम धमाकों के बीच सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार
ईरान में फंसे भारतीय छात्रों का छलका दर्द: तीन रातों से सो नहीं पाए, बम धमाकों के बीच सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार
आम जनता को बड़ी राहत, मई महीने की थोक महंगाई में आई गिरावट, खाने-पीने की वस्तुएं हुईं सस्ती
आम जनता को बड़ी राहत, मई महीने की थोक महंगाई में आई गिरावट, खाने-पीने की वस्तुएं हुईं सस्ती
राम कपूर ने फिर बटोरी सुर्खियां: दमदार ट्रांसफॉर्मेशन के बाद अब खरीदी Lamborghini Urus SE, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
राम कपूर ने फिर बटोरी सुर्खियां: दमदार ट्रांसफॉर्मेशन के बाद अब खरीदी Lamborghini Urus SE, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
 एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान में फिर तकनीकी खराबी, हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही फ्लाइट को लौटना पड़ा वापस
एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान में फिर तकनीकी खराबी, हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही फ्लाइट को लौटना पड़ा वापस
2 News : इस एक्ट्रेस ने रिवील किया 2 महीने के बेटे का चेहरा, शादी में आकर्षण का केंद्र रहीं संजय दत्त की बेटी इकरा
2 News : इस एक्ट्रेस ने रिवील किया 2 महीने के बेटे का चेहरा, शादी में आकर्षण का केंद्र रहीं संजय दत्त की बेटी इकरा
तेहरान के लाविजान बंकर में छिपे ईरान के खामेनेई, जानिए क्यों है ये जगह सबसे सुरक्षित
तेहरान के लाविजान बंकर में छिपे ईरान के खामेनेई, जानिए क्यों है ये जगह सबसे सुरक्षित
2 News : मलाइका की तस्वीरों पर अर्जुन ने दी रिएक्शन तो होने लगीं बातें, शोभिता ने दिखाई देवर की शादी की झलकियां
2 News : मलाइका की तस्वीरों पर अर्जुन ने दी रिएक्शन तो होने लगीं बातें, शोभिता ने दिखाई देवर की शादी की झलकियां
2 News : ‘द राजा साब’ के टीजर में धांसू अंदाज में दिखे प्रभास और संजय दत्त, ‘कुबेर’ का ट्रेलर भी हुआ रिलीज
2 News : ‘द राजा साब’ के टीजर में धांसू अंदाज में दिखे प्रभास और संजय दत्त, ‘कुबेर’ का ट्रेलर भी हुआ रिलीज
2027 में कब और कैसे होगी जनगणना?, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
2027 में कब और कैसे होगी जनगणना?, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
उमराव जान की वापसी और शायरी की खामोश गहराइयों से निकली एक आवाज़ — शहरयार
उमराव जान की वापसी और शायरी की खामोश गहराइयों से निकली एक आवाज़ — शहरयार