न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर इंडिया हादसा: बोइंग की जांच टीम अहमदाबाद पहुंची, घटनास्थल का करेंगे मुआयना

गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण एयर इंडिया प्लेन क्रैश ने देश और दुनिया को झकझोर दिया है। हादसे के कारणों की जांच के लिए बोइंग कंपनी की विशेषज्ञ टीम अहमदाबाद पहुंच गई है। हादसे में 241 यात्रियों की दर्दनाक मौत हुई, जबकि एकमात्र यात्री ही जीवित बच सका।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 11:49:34

एयर इंडिया हादसा: बोइंग की जांच टीम अहमदाबाद पहुंची, घटनास्थल का करेंगे मुआयना

गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण एयर इंडिया के प्लेन क्रैश ने भारत के साथ ही पूरी दुनिया को गहराई से झकझोर दिया है। इस दिल दहला देने वाले हादसे ने विमानन सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एयर इंडिया की दुर्घटनाग्रस्त फ्लाइट 171 को बनाने वाली जानी-मानी विमान निर्माता कंपनी बोइंग को भी इस घटना से बड़ा झटका लगा है। दुनिया की सबसे बड़ी और तकनीकी रूप से अग्रणी एयरक्राफ्ट कंपनी के एक्सपर्ट्स अहमदाबाद पहुंच गए हैं। बोइंग का कहना है कि हम हर पहलू से जांच कर पता लगाएंगे कि आखिर किस तकनीकी या मानवीय कमी के चलते यह दर्दनाक प्लेन क्रैश हुआ है।

सोमवार को सुबह ही बोइंग के एक्सपर्ट अहमदाबाद पहुंचे और अब वे घटनास्थल पर जाकर विस्तृत मुआयना करेंगे। विशेषज्ञ वहां से साक्ष्य जुटाएंगे, घटनास्थल का गहन अध्ययन करेंगे और कई तकनीकी बिंदुओं को खंगालेंगे। इसके अलावा वे प्लेन के ब्लैक बॉक्स और अन्य डेटा रिकॉर्डिंग उपकरणों का विश्लेषण कर सकते हैं, जिससे दुर्घटना के असली कारणों का पता चल सके।

इस भयावह दुर्घटना पर बोइंग के सीईओ केली ऑर्टबर्ग का भी आधिकारिक बयान सामने आया है। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि मैंने एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से बात की है और जांच में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। बोइंग की अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ टीम भारत सरकार के एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के साथ मिलकर इस हादसे के हर पहलू की बारीकी से जांच करेगी और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से दुर्घटना के कारणों की तह तक जाने की कोशिश करेगी।

इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से दुर्भाग्यवश केवल एक ही शख्स जीवित बच सका। इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 241 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अधिकतर शव बुरी तरह से जल चुके हैं और उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है। मृतकों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण की प्रक्रिया चलाई जा रही है, जिसमें अब तक 87 शवों की डीएनए पहचान हो चुकी है। मृतकों के परिजनों का आना लगातार जारी है और जांच की यह प्रक्रिया भी लंबी चलने की संभावना है। यह भारत के विमानन इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा हादसा है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी से बात करते-करते भावुक हुए स्मित मच्छार, बोले- विमान में हमले के वक्त पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
PM मोदी से बात करते-करते भावुक हुए स्मित मच्छार, बोले- विमान में हमले के वक्त पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया