न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 सेकंड में ट्रांजैक्शन कन्फर्म, UPI सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव

UPI में आज से बड़ा बदलाव लागू हुआ है। NPCI ने ट्रांजैक्शन रिस्पॉन्स टाइम को घटाकर सिर्फ 10 सेकंड कर दिया है, जिससे यूजर्स को पहले से बेहतर और तेज पेमेंट अनुभव मिलेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 9:19:13

10 सेकंड में ट्रांजैक्शन कन्फर्म, UPI सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव

UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) में आज से एक बड़ा और अहम तकनीकी बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे यूज़र्स का ट्रांजैक्शन अनुभव और भी बेहतर हो जाएगा। NPCI (National Payments Corporation of India) द्वारा जारी किए गए एक नए सर्कुलर के अनुसार, UPI API (Application Programming Interface) के तहत आने वाली सेवाओं—जैसे ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक करना और ट्रांजैक्शन रिवर्सल के लिए—रिस्पॉन्स टाइम को 30 सेकंड से घटाकर अब सिर्फ 10 सेकंड कर दिया गया है।

इसके अलावा, वैलिडेट एड्रेस (पे व कलेक्ट) के लिए UPI API का रिस्पॉन्स टाइम भी अब 15 सेकंड से घटाकर 10 सेकंड निर्धारित कर दिया गया है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य है यूज़र्स को तत्काल और भरोसेमंद सेवा देना।

पहले से बेहतर ट्रांजैक्शन एक्सपीरियंस

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा रिमिटर बैंक, बेनिफिशियरी बैंक, और फोनपे, गूगल पे, पेटीएम जैसे पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स को मिलेगा। अब फेल ट्रांजैक्शन का रिवर्सल हो या पेमेंट स्टेटस चेक करना—यूज़र्स को लंबे इंतज़ार की ज़रूरत नहीं होगी। 30 सेकंड तक इंतज़ार करने की बजाय, अब यह प्रक्रिया सिर्फ 10 सेकंड में पूरी हो सकेगी, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

सिस्टम में जरूरी बदलाव करें सदस्य:

NPCI ने अपने सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया है कि इन नए बदलावों का उद्देश्य यूपीआई को अधिक तेज, विश्वसनीय और सुरक्षित बनाना है। सभी मेंबर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने सिस्टम को नए रिस्पॉन्स टाइम के अनुसार अपडेट करें, ताकि यूज़र्स को किसी प्रकार की देरी न हो। अगर किसी बैंक या पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को अपने पार्टनर, मर्चेंट या बैकएंड सिस्टम में बदलाव करने की आवश्यकता है, तो वह भी समय रहते किया जाना चाहिए।

जल्द आएंगे और भी बदलाव:

NPCI के 21 मई 2025 के सर्कुलर के अनुसार, अगस्त महीने से UPI में और भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें कहा गया है कि PSP बैंक या अधिग्रहणकर्ता बैंक यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी API रिक्वेस्ट का सही ढंग से मॉनिटर और मॉडरेशन किया जाए। इसके अलावा बैलेंस इंक्वायरी, लिस्ट अकाउंट और ऑटोपे मैंडेट एग्जीक्यूशन जैसी सुविधाओं में भी नए मानकों के अनुसार अपडेट्स किए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं