Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आम जनता को बड़ी राहत, मई महीने की थोक महंगाई में आई गिरावट, खाने-पीने की वस्तुएं हुईं सस्ती

मई 2025 में थोक महंगाई दर घटकर 0.39% पर आ गई, जो 14 महीनों का सबसे निचला स्तर है। खाने-पीने की वस्तुओं और ईंधन की कीमतों में गिरावट से आम जनता को बड़ी राहत मिली है। रिटेल महंगाई भी 6 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंची।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 12:59:19

आम जनता को बड़ी राहत, मई महीने की थोक महंगाई में आई गिरावट, खाने-पीने की वस्तुएं हुईं सस्ती

देश के लिए महंगाई के मोर्चे से एक बड़ी और राहतभरी खबर सामने आ रही है। भारत में मई महीने में थोक महंगाई की दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट मुद्रास्फीति दर में अप्रैल की तुलना में आई नरमी के चलते है। जहां अप्रैल में थोक महंगाई दर 0.85 प्रतिशत दर्ज की गई थी, वहीं मई में यह घटकर मात्र 0.39 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो कि बीते 14 महीनों का सबसे निचला स्तर है।

इस गिरावट से आम आदमी को काफी राहत महसूस होगी, क्योंकि यह संकेत करता है कि रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है। खासकर खाने-पीने और अन्य जरूरी उपभोग की चीजों की कीमत में आई कटौती से महंगाई में यह गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले मार्च 2024 में थोक महंगाई दर 0.26 प्रतिशत दर्ज की गई थी, और अप्रैल में यह आंकड़ा 2.05 प्रतिशत से गिरकर 0.85 प्रतिशत हो गया था।
ये वस्तुएं हुईं सस्ती

खाने-पीने की वस्तुओं में आई कीमतों की कटौती का प्रभाव थोक महंगाई के आंकड़ों में साफ दिखता है। फूड इंडेक्स में महंगाई दर 2.55% से घटकर 1.72% पर पहुंच गई है। फ्यूल और पावर श्रेणी की थोक महंगाई दर -2.18% से घटकर -2.27% हो गई है। वहीं, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 2.62% से घटकर 2.04% पर दर्ज की गई है, जो घरेलू बाजार में संतुलन की स्थिति को दर्शाता है।

रिटेल महंगाई में भी दिखी नरमी


थोक महंगाई के आंकड़ों से पहले सरकार द्वारा रिटेल महंगाई के आंकड़े भी जारी किए गए थे। 12 जून को आए आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में भारत की रिटेल महंगाई गिरकर 2.82% हो गई, जो पिछले छह वर्षों का सबसे निचला स्तर है। मार्च 2019 में यह आंकड़ा 2.86% था। खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार गिरावट के कारण रिटेल महंगाई में नरमी आई है। अप्रैल 2025 में यह 3.16% और मार्च में 3.34% रही, जो 67 महीने का न्यूनतम स्तर था। फरवरी से ही रिटेल महंगाई दर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के 4% लक्ष्य से नीचे बनी हुई है।

महंगाई मापने का तरीका


महंगाई की गणना दो प्रमुख तरीकों—थोक और रिटेल के आधार पर की जाती है। इनमें अलग-अलग उत्पादों और श्रेणियों को मापदंड बनाया जाता है। थोक महंगाई में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 63.75%, प्राइमरी आर्टिकल्स जैसे खाद्य पदार्थों की 22.62% और फ्यूल व ऊर्जा उत्पादों की 13.15% होती है। वहीं, रिटेल महंगाई में खाद्य उत्पादों की हिस्सेदारी 45.86%, आवास की 10.07% और फ्यूल व अन्य सेवाओं की भी भागीदारी शामिल होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी