Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मलाइका की तस्वीरों पर अर्जुन ने दी रिएक्शन तो होने लगीं बातें, शोभिता ने दिखाई देवर की शादी की झलकियां

एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा का पिछले साल ब्रेकअप हो गया था। दोनों 5 साल से भी ज्यादा समय तक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 12:35:40

2 News : मलाइका की तस्वीरों पर अर्जुन ने दी रिएक्शन तो होने लगीं बातें, शोभिता ने दिखाई देवर की शादी की झलकियां

एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा का पिछले साल ब्रेकअप हो गया था। दोनों 5 साल से भी ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि उनका अचानक अलग होना किसी को भी समझ नहीं आया। इससे उनके फैंस के दिल टूट गए। दोनों ने ही आज तक इसकी वजह नहीं बताई है। वैसे ऐसा लगता है कि दोनों की दोस्ती अभी कायम है। हाल ही में मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरों के साथ प्यार को लेकर एक कोट शेयर किया। इस पोस्ट पर मलाइका के दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों ने भी कमेंट किया है। अर्जुन भी इस पोस्ट पर नजर आए। मलाइका रविवार (15 जून) को रिलैक्स मोड में दिखीं।

तस्वीरों में वह बालकनी में आराम फरमाती दिख रही हैं। लजीज ब्रेकफास्ट और ड्रिंक की भी झलकियां हैं। आखिरी स्लाइड में रूमी का कोट लिखा है। ये लाइनें कुछ इस तरह हैं, जिसमें लिखा गया है, “मैं तुम्हें अपने दिल और दिमाग से प्यार नहीं करता, मैं तुम्हें अपनी आत्मा से प्यार करता हूं, कहीं मेरा दिमाग भूल न जाए और मेरा दिल रुक न जाए।” अर्जुन ने मलाइका की इस पोस्ट को लाइक किया। इसके बाद फैंस अटकलें लगाने लगे कि शायद उनका पैचअप हो गया है। दोनों जब रिलेशनशिप में थे तो एक-दूसरे की पोस्ट पर हमेशा कमेंट करते थे।

पिछले साल जब मलाइका के पिता अनिल मेहता का आकस्मिक निधन हुआ था, तो अर्जुन ने एक्ट्रेस को पूरी तरह संभाला था। वे लगातार उनके साथ थे। अर्जुन ने दिवाली से पहले 'सिंघम अगेन' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो अब सिंगल हैं। कुछ करीबी सूत्रों ने बताया कि कपल ने अपना रास्ता तय कर लिया है लेकिन वे आज भी एक-दूसरे की प्राइवेसी का सम्मान करते हैं।

ईटाइम्स के साथ बातचीत में मलाइका ने साफ किया कि वह अपनी पर्सनल लाइफ पर पब्लिकली चर्चा नहीं करना चाहती हैं। उल्लेखनीय है कि मलाइका की शादी साल 1998 में एक्टर अरबाज खान से हुई थी। साल 2017 में उनका तलाक हो गया। उनके एक बेटा अरहान खान है। अरबाज ने साल 2023 के अंत में शूरा खान के साथ शादी कर ली और हाल ही उन्होंने पत्नी के प्रेग्नेंट होने की अनाउंसमेंट की है।

शोभिता धुलिपाला के देवर अखिल और जैनब की इसी महीने हुई है शादी

साउथ इंडियन सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी ने पिछले साल नवंबर में सगाई करने से पहले कुछ समय तक डेट किया था। इसके बाद हाल ही 6 जून को हैदराबाद में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। अब अखिल की भाभी और नागा चैतन्य की पत्नी एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने अपने इंस्टाग्राम पर देवर की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान उन्होंने झलक दिखाई कि उन्होंने शादी में किस तरह से एंजॉय किया। पहली फोटो में शोभिता ब्लैक आउटफिट पहने हुए हैं।

इस दौरान उन्होंने बालों को हल्का कर्ल किया हुआ है और पर्पल सूरजमुखी फूल लगाया हुआ है। साथ ही व्हाइट पर्ल ज्वेलरी कैरी की है। दूसरी फोटो में शोभिता ने बारात के साउंड सेट की झलक दिखाई है जिस पर लिखा है, “अखिल फॉर द किल।” एक और तस्वीर में शोभिता ऑरेंज कलर का शरारा सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। यह बारात की तस्वीर है और वह मुस्कुरा रही हैं। तीसरी फोटो में शोभिता एक बोट में बैठे हुए दिख रही हैं। उन्होंने रेड कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही बड़े इयररिंग्स पहने हैं और बालों का जूड़ा बनाया हुआ है।

रिसेप्शन पर शोभिता अपने ससुर नागार्जुन को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने रेड कलर का सूट पहना है। शोभिता ने कैप्शन में लिखा, “जून सो फार।” बता दें शोभिता और नागा की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी। नागा की पहली शादी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। चार साल बाद साल 2021 में उनका तलाक हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका