न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने रिवील किया 2 महीने के बेटे का चेहरा, शादी में आकर्षण का केंद्र रहीं संजय दत्त की बेटी इकरा

एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने करीब दो महीने पहले बेटे को जन्म दिया था। अब उन्होंने अपने बेटे का चेहरा रिवील कर दिया है। रविवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 11:33:11

2 News : इस एक्ट्रेस ने रिवील किया 2 महीने के बेटे का चेहरा, शादी में आकर्षण का केंद्र रहीं संजय दत्त की बेटी इकरा

एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने करीब दो महीने पहले बेटे को जन्म दिया था। अब उन्होंने अपने बेटे का चेहरा रिवील कर दिया है। रविवार (15 जून) को फादर्स डे पर सागरिका और उनके पति पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने एक कोलैब पोस्ट की। इसमें उनका बेटा बिस्तर पर आराम फरमाता नजर आ रहा है। सागरिका ने जहीर के लिए की गई इस खास पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मैं कैप्शन लिखने वालों में से नहीं हूं, लेकिन आज लिख रही हूं। क्योंकि किसी दिन हमारा बच्चा इसे पढ़ेगा और उसे यह जानने की जरूरत होगी कि वह बहुत किस्मत वाला है, कि उसकी जिंदगी में तुम हो।

जैसे तुम हर किसी से प्यार करते हो, जैसे तुम हमेशा हर किसी के बारे में सोचते हो और उनके लिए मुश्किल वक्त में खड़े रहते हो, उनकी हिम्मत बनते हो। अगर वो बड़ा होकर थोड़ा भी तुम्हारी तरह बन पाया, तो वह बहुत खास होगा। जिस तरह तुम अपनी जिंदगी से जुड़े हर किसी की परवाह करते हो, जिस तरह तुम मुश्किल वक्त में हमेशा मजबूती से खड़े रहते हो और खामोश रहने की तुम्हारी ताकत तुम्हारे बारे में हजारों शब्द कह जाती है। ये वो चीजें हैं जो बताती है कि तुम क्या हो। हमारे बेटे के ठीक सामने सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। हैप्पी फादर्स डे।”

बता दें कि 16 अप्रैल को सागरिका और जहीर ने अपने पहले बच्चे के बारे में घोषणा करके सभी को सरप्राइज कर दिया था। उन्होंने बच्चे का नाम फतेसिंह खान रखा। सागरिका सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' का हिस्सा रह चुकी हैं। शादी के बाद से वह एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। उनकी शादी साल 2017 में हुई थी और इसके 8 साल बाद बेटे के आने से उनकी जिंदगी खुशियों से भर गई है।

सोनू निगम ने शेयर की शादी समारोह की तस्वीरें, संजय दत्त व इकरा भी आए नजर

सिंगर सोनू निगम अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने हाल ही अरबपति सुनील वासवानी की बेटी सरीना वासवानी की शादी में शिरकत की, जो फ्रांस के कांस में हुई। सोनू ने सोशल मीडिया पर इसकी कई झलकियां शेयर की हैं। सोनू ने जो फोटो साझा की हैं, उनमें दिग्गज एक्टर संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं। सोनू ने कैप्शन में लिखा, “ढाई दशक से भी ज्यादा समय से, साथ में बड़े होना, प्यार, विश्वास और बॉन्डिंग का होना सुनील भाई के साथ और पूरी फैमिली के साथ। माता रानी हम सभी पर प्यार, खुशी और शांति बनाए रखे। कांस वेडिंग।”

फैंस ने संजय के साथ उनकी बेटी इकरा दत्त को भी स्पॉट किया, जो इस सेलिब्रेशन का हिस्सा रहीं। फोटो में सोनू और संजय को साथ में डांस करते हुए देखा जा सकता है। वे सभी एक जैसे आउटफिट में दिखे। हालांकि इकरा ने महफिल लूट ली। वह आकर्षण का केंद्र बन गईं। इकरा पिंक कलर के एथनिक आउटफिट में थीं। वह काफी बड़ी दिख रही हैं। उन्हें पहचान पाना भी बहुत मुश्किल है। इकरा ने लुक को गोल्डन नेकलेस और ब्रेसलेट के साथ कंप्लीट किया है। इकरा मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल में दिखीं। इकरा हाथ में फोन लिए बैठी थीं। उन्होंने फोन पर मैंचिग कवर लगाया था। फैंस को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी