टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुके और कई हिट शोज का हिस्सा रहे मशहूर अभिनेता राम कपूर ने हाल ही में अपने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया था। अब एक बार फिर वे अपने शानदार लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी गाड़ियों के शौक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, राम कपूर ने अपने मौजूदा कार कलेक्शन में एक और महंगी और हाई-एंड कार जोड़ ली है। चलिए जानते हैं कि एक्टर ने कौन सी सुपरकार खरीदी है और उसकी कीमत क्या है, जो हर किसी को हैरान कर रही है?
राम कपूर ने खरीदी करोड़ों की लेम्बोर्गिनी उरुस एसई, बने पहले भारतीय खरीदार
ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राम कपूर ने हाल ही में लेम्बोर्गिनी उरुस एसई (Lamborghini Urus SE) खरीदी है। खास बात यह है कि वे इस शानदार और बेहद एक्सक्लूसिव कार को खरीदने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने इस मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नई कार की कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे अपनी पत्नी गौतमी कपूर के साथ शोरूम में कार के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचाई है।














