न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान का बड़ा हमला: तेल अवीव में अमेरिकी दूतावास पर दागीं मिसाइलें, मचा हड़कंप

ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव में स्थित अमेरिकी दूतावास पर मिसाइलें दागीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हमले में दूतावास को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अमेरिका-ईरान-इजराइल के बीच तनाव और गहराया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 12:51:23

ईरान का बड़ा हमला: तेल अवीव में अमेरिकी दूतावास पर दागीं मिसाइलें, मचा हड़कंप

ईरान के उन्नत मिसाइल सिस्टम ने इजराइल की राजधानी तेल-अवीव में स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। दूतावास पर हुए इस अचानक और रणनीतिक हमले में बिल्डिंग का एक हिस्सा पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह हमला उस समय हुआ है जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच शांति स्थापित करने की कोशिशों में जुटा हुआ था। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, ईरान लगातार इजराइल पर मिसाइल हमले तेज कर रहा है। इसी क्रम में एक मिसाइल अमेरिकी दूतावास को भी निशाना बनाते हुए जा पहुंची। अमेरिकी राजदूत माइक हुकाबी के मुताबिक, इस हमले में वाणिज्य दूतावास के कुछ हिस्से को नुकसान हुआ है, लेकिन कोई भी घायल या मृत नहीं हुआ है। हुकाबी ने आगे बताया कि, भले ही अब तक कोई हताहत नहीं हुआ हो, लेकिन एहतियात के तौर पर तेल अवीव और यरुशलम के अमेरिकी दूतावासों को पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

ईरान के निशाने पर अमेरिका क्यों आया?

- ईरान को शक है कि इजराइल द्वारा हो रहे हमलों के पीछे अमेरिका की रणनीतिक भूमिका है।

- अमेरिका ने भले ही सीधे तौर पर यह न कहा हो कि हमलों का आदेश उसी ने दिया है, लेकिन इरादे और हथियार उसके ही बताए जा रहे हैं।

- इजराइल जिन F-35 फाइटर जेट्स से हमला कर रहा है, वो अमेरिका की ही देन हैं।

ईरान अब अमेरिका पर हमला कर युद्ध को विस्तार देने और वैश्विक समर्थन जुटाने की रणनीति पर चल रहा है। माना जा रहा है कि अगर अमेरिका सीधे युद्ध में उतरता है तो उसे रूस और चीन जैसे देशों से सैन्य सहयोग मिल सकता है।

पहले भी हुए हमले

एक दिन पहले इराक में स्थित अमेरिकी सैन्य बेस पर सशस्त्र ड्रोन के जरिए हमला किया गया था, जिससे क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

इस हमले की जिम्मेदारी भले ही ईरान ने औपचारिक रूप से नहीं ली है, लेकिन ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों, जैसे कि कताइब हिज्बुल्ला और अल-नुजाबा ब्रिगेड, पर संकटपूर्ण संदेह व्यक्त किया गया है।

ग्लोबल इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने हाल ही में इन संगठनों को सक्रिय करने और सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए थे, जिससे यह हमला पूरी तरह से योजना का हिस्सा लगता है।

इससे पहले भी सीरिया और लेबनान में ईरानी समर्थन वाले संगठनों द्वारा अमेरिकी ठिकानों और सैनिक काफिलों पर हमले किए गए हैं, जिनका उद्देश्य अमेरिका पर सीधा मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना रहा है।

ईरान ने दो दिन पहले एक आधिकारिक बयान में कहा था कि "हम न केवल इजराइल बल्कि उसके सभी सहयोगियों और सैन्य साझेदारों को भी जवाब देंगे।" इस बयान को वैश्विक मंच पर सीधे अमेरिका, ब्रिटेन और नाटो देशों को दी गई चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

विश्लेषकों का मानना है कि यह सब एक सुनियोजित रणनीतिक श्रृंखला का हिस्सा है, जिससे ईरान क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को बदलने की कोशिश कर रहा है और अमेरिका को एक खुले युद्ध में घसीटने की भूमिका निभा रहा है।

वहीं, अमेरिकी रक्षा विभाग ने भी इन हमलों को गंभीरता से लेते हुए सभी मध्य-पूर्व बेस पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और स्ट्रैटेजिक बैकअप यूनिट्स को सक्रिय कर दिया गया है।

अमेरिकी अधिकारियों में डर का माहौल

ईरान-इजराइल के बीच छिड़े मिसाइल युद्ध से अमेरिकी अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। तेल अवीव में हुए हमले के दौरान राजदूत हुकाबी को 5 बार लोकेशन बदलनी पड़ी थी। हुकाबी ने बताया कि, “हम जहां भी जा रहे थे, वहां हमले का डर था। इसलिए हमें लगातार बंकर बदलते रहना पड़ा।”

ईरान और इजराइल की इस जंग में, तेल-अवीव को ही ईरान ने मुख्य निशाना बना रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब