न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक में वायरल वीडियो से मचा बवाल, प्रधान पर मजदूरों की पिटाई का आरोप, कांग्रेस ने कहा- भाजपा राज में दलितों पर अत्याचार

राजस्थान के टोंक जिले की निवाई पंचायत समिति के प्रधान रामावतार लांगडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें दो लोगों के साथ बर्बरता करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो वायरल होते ही निवाई पुलिस हरकत में आ गई और पीड़ित रमेश खारोल ने प्रधान के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 3:27:39

टोंक में वायरल वीडियो से मचा बवाल, प्रधान पर मजदूरों की पिटाई का आरोप, कांग्रेस ने कहा- भाजपा राज में दलितों पर अत्याचार

राजस्थान के टोंक जिले की निवाई पंचायत समिति के प्रधान रामावतार लांगडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें दो लोगों के साथ बर्बरता करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो वायरल होते ही निवाई पुलिस हरकत में आ गई और पीड़ित रमेश खारोल ने प्रधान के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

पुलिस के अनुसार, रमेश खारोल निवासी निवाई ने बताया कि करीब एक साल पहले उसने प्रधान के फॉर्म हाउस पर आधोली के रूप में खेत लिया था और हाल ही में गेहूं की पैदावार के बाद दोनों पक्षों ने आपसी समझ के अनुसार गेहूं का बंटवारा कर लिया था। जब वह अपने हिस्से के गेहूं के कट्टे और अपने ममेरे भाई के साथ खेत से लौट रहा था, तभी प्रधान रामावतार ने उन्हें पकड़ लिया और गेहूं चोरी का आरोप लगाकर रस्सियों से पिटाई कर दी।
वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही सियासी माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा शासन पर दलितों के खिलाफ अत्याचार के आरोप लगाए हैं और कहा है कि भाजपा नेताओं के लिए कानून कोई मायने नहीं रखता। दूसरी ओर भाजपा से जुड़े और प्रधान के समर्थक इस घटना को पार्टी के अंदरूनी षड्यंत्र का हिस्सा बता रहे हैं। कुछ भाजपा नेता मामले में चुप्पी साधे हुए हैं तो कुछ इसे केवल एक गलतफहमी करार दे रहे हैं।

प्रधान रामावतार लांगडी ने सफाई देते हुए कहा है कि जिन दो लोगों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है, वे उनके पुराने परिचित और फॉर्म हाउस पर आधोली पर काम करने वाले लोग हैं। उन्होंने दावा किया कि वीडियो केवल हंसी-मजाक में बनाया गया था और उनकी ही पार्टी के एक नेता ने पंचायत राज चुनाव को लेकर उन्हें बदनाम करने की मंशा से इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों के साथ मारपीट दिखाई गई है, वे आज भी उनके फॉर्म हाउस पर काम कर रहे हैं और उनके बीच कोई दुश्मनी नहीं है।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है। वहीं, यह मामला राजनीतिक रंग भी पकड़ता जा रहा है, जहां कांग्रेस इसे दलितों पर अत्याचार का प्रतीक बता रही है और भाजपा आंतरिक कलह या विरोधियों की साजिश मान रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी