न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘द राजा साब’ के टीजर में धांसू अंदाज में दिखे प्रभास और संजय दत्त, ‘कुबेर’ का ट्रेलर भी हुआ रिलीज

‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास लंबे समय से अपनी फिल्म द राजा साब को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। उनके फैंस इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 1:19:09

2 News : ‘द राजा साब’ के टीजर में धांसू अंदाज में दिखे प्रभास और संजय दत्त, ‘कुबेर’ का ट्रेलर भी हुआ रिलीज

‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास लंबे समय से अपनी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब 'द राजा साब' का टीजर सामने आ गया है। मेकर्स ने इसकी लॉन्चिंग के लिए एक ग्रैंड इवेंट की तैयारी की थी, जहां इसे लॉन्च किया गया। अब इसकी नई रिलीज डेट सामने आई है। फिल्म अब 5 दिसंबर को रिलीज होगी। इस रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी फिल्म में प्रभास और संजय दत्त पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। टीजर में दिख रहा है कि इसका फ्रेम जंगल के बीच में एक घर से खुलता है।

जहां थोड़ा भूतिया फील के साथ वोइसओवर चलता है। फिर महलनुमा घर आता है जिसमें एक बूढे आदमी की तस्वीर है। इसमें दौलत से लेकर लग्जरी लाइफ भी दिखती है। एक बिल्ली नजर आती है, जो शायद कंप्यूटर ग्राफिक्स से बनी है। धीरे से प्रभास की एंट्री होती है। फिल्म का पिक्चराइजेशन शानदार है। इसका म्यूजिक थमन ने कंपोज किया है। ‘राजा साब’ का टाइटल ट्रैक भी अच्छा है। प्रभास इसमें दोहरी भूमिका में नजर आ रहे हैं। एक तरफ वे एक स्टाइलिश और मजेदार किरदार में हैं, तो दूसरी तरफ एक रहस्यमयी और गंभीर अवतार में।

उनके लंबे बाल और विंटेज लुक ने फैंस को उनका पुराना रोमांटिक हीरो वाला अंदाज याद दिलाया। संजय दत्त बूढ़े व्यक्ति के रोल में हैं। उनका किरदार एक विशाल चित्र के रूप में दिखाया गया है, जो एक भूतिया और दमदार मौजूदगी को दर्शाता है। यह अनोखा अवतार दर्शकों को चौंका देने वाला है। फिल्म में प्रभास के लव इंट्रेस्ट में एक्ट्रेस मालविका मोहनन हैं। इसके अलावा रिद्धी कुमार, निधि कुमार और बोमन ईरानी के भी अहम रोल हैं।

फिल्म को मारुति ने डायरेक्ट किया है। 'द राजा साब' की कहानी एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पैतृक संपत्ति हासिल करने की चाह में एक रहस्यमयी दुनिया में फंस जाता है। प्रभास का किरदार इसमें हंसी, रोमांस और डर का तालमेल बिठाता है। पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

the raja saab,the raja saab movie,the raja saab teaser,prabhas,sanjay dutt,malvika mohnan,kuberaa,kuberaa movie,dhanush,rashmika mandanna

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होने जा रही है धनुष की ‘कुबेर’

धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी शेखर कम्मुला की मचअवेटेड फिल्म ‘कुबेर’ का ट्रेलर रविवार (15 जून) को सामने आ गया। ट्रेलर हिंदी, तमिल और तेलुगु तीनों भाषाओं में रिलीज किया गया है। ट्रेलर को हैदराबाद में एक भव्य प्री-रिलीज इवेंट में लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में एस.एस. राजामौली भी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। ट्रेलर की शुरुआत डायलॉग “करोड़ों, करोड़ों, करोड़ों…कितना होता है सर?” के साथ होती है।

इसी संवाद के साथ धनुष की पहली झलक दिखाई देती है, जो एक आम भिखारी के रूप में नजर आते हैं, लेकिन उनकी आंखों में बड़े सपने और बगावत की चिंगारी है। वे ‘करोड़ों की कीमत’ के बारे में सोचते हैं, और धीरे-धीरे कहानी सामने लाती है कि कैसे वे एक आम आदमी होकर भी पूरे सिस्टम की नींव हिला देते हैं। इसके बाद एंट्री होती है नागार्जुन की, जो एक रईस और ताकतवर इंसान का रोल निभा रहे हैं। धनुष और रश्मिका की केमिस्ट्री काफी लग रही है, जो दर्शकों को बांधने में सक्षम है। धनुष का किरदार रहस्यमय और गहराई से भरा हुआ दिख रहा है।

ट्रेलर में इमोशंस के साथ थ्रिल और एक्शन का भी भरपूर तड़का है। सस्पेंस बना रहता है। फिल्म की कहानी ‘धन के देवता’ की तरह पैसे और सत्ता के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का प्री-रिलीज कार्यक्रम पहले 13 जून को होना था लेकिन अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के चलते स्थगित कर दिया गया था। शेखर कम्मुला के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण सुनील नारंग और पुष्कर राममोहन राव ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी