न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: फादर्स डे पर पिता का फटा कलेजा, DNA से हुई शुभ-शगुन की पहचान, आज करेंगे बच्चों का अंतिम संस्कार

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में उदयपुर निवासी संजीव मोदी के दो बच्चों शुभ और शगुन की दर्दनाक मौत हो गई। फादर्स डे पर डीएनए मिलान के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 2:36:19

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: फादर्स डे पर पिता का फटा कलेजा, DNA से हुई शुभ-शगुन की पहचान, आज करेंगे बच्चों का अंतिम संस्कार

अहमदाबाद प्लेन क्रैश साल 2025 के सबसे भयंकर, भावुक और दर्दनाक हादसों में से एक है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस भयावह दुर्घटना में कई परिवारों ने अपनों को हमेशा के लिए खो दिया। कोई पहली बार अपने पति से मिलकर अपनी नई दुनिया की शुरूआत करने की ओर उत्साहित थी, तो कुछ लोग छुट्टियां मनाने के इरादे से लंदन जा रहे थे, जो दुर्भाग्यवश उनका आखिरी सफर बन गया। 243 यात्रियों से भरे एयर इंडिया के इस क्रैश हुए विमान में राजस्थान की कुल 14 जिंदगियां असमय समाप्त हो गईं। इनमें से कुछ मृतकों के शवों को डीएनए मिलान के बाद उनके परिवार वालों को सौंपा जा रहा है।

इसी हृदयविदारक कड़ी में, राजस्थान के उदयपुर स्थित सहेली नगर निवासी और मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के दो होनहार बच्चे — बेटी शगुन और बेटा शुभ — भी इस हादसे का शिकार बन गए। डीएनए मिलान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज, यानी फादर्स डे के दिन, दोनों के शव उनके पिता संजीव को सौंपे गए। बच्चों के शवों को देखकर पिता का हाल बेहद खराब है, वह गहरे शोक में डूबे हुए हैं।

अहमदाबाद में किया जाएगा दोनों का अंतिम संस्कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेटी शगुन और बेटे शुभ का अंतिम संस्कार आज रविवार दोपहर 2 बजे अहमदाबाद के थलतेज क्षेत्र स्थित मोक्षधाम में किया जा रहा है। बताया गया है कि शुभ और शगुन के डीएनए की पहचान एक दिन पहले ही पूरी हो चुकी थी। उनके दादा का घर थलतेज इलाके में है और वहीं पर दोनों के अंतिम संस्कार की विधि सम्पन्न की जाएगी। फादर्स डे जैसे संवेदनशील दिन पर पिता की उपस्थिति में अपने बच्चों का अंतिम संस्कार होना परिवार के लिए बेहद दर्दनाक और असहनीय क्षण है। पिता संजीव मोदी और मां श्वेता मोदी इस दुखद क्षति से पूरी तरह से टूट चुके हैं। वे हादसे के दिन से ही उदयपुर में थे और अब अंतिम संस्कार के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं।

पिता के व्यापार को आगे बढ़ा रहे थे दोनों

बताया गया है कि शुभ ने लंदन से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी, वहीं शगुन ने एमबीए कर रखा था। दोनों भाई-बहन बेहद योग्य और ऊर्जावान थे, जो अपने पिता के मार्बल व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में जुटे हुए थे। शुभ और शगुन के कई दोस्त लंदन में रहते थे, जिनके साथ वे कुछ समय बिताने के लिए छुट्टियों पर जा रहे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इस हादसे की जानकारी सबसे पहले शुभ और शगुन की दादी को टीवी समाचारों के जरिए मिली, जिसके बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?