न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेहरान के लाविजान बंकर में छिपे ईरान के खामेनेई, जानिए क्यों है ये जगह सबसे सुरक्षित

ईरान-इजराइल तनाव के बीच ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को तेहरान के सबसे सुरक्षित बंकर लाविजान में भेजा गया है। जानिए क्यों यह बंकर दुनिया के लिए संवेदनशील है और इजरायल यहां हमला क्यों नहीं कर सकता।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 12:27:41

तेहरान के लाविजान बंकर में छिपे ईरान के खामेनेई, जानिए क्यों है ये जगह सबसे सुरक्षित

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को इजरायली हमलों की आशंका के बीच तेहरान के सबसे सुरक्षित और रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण ठिकाने पर ले जाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें और उनके परिवार को लाविजान स्थित एक अत्याधुनिक बंकर में स्थानांतरित किया गया है, जो ईरानी राजधानी में हाई अलर्ट पर होने का संकेत देता है। माना जा रहा है कि इस बंकर पर चाहकर भी इजरायली सेना द्वारा हमला करना बेहद कठिन है।

सुप्रीम लीडर की गतिविधियां अब बंकर से संचालित होंगी

ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, अयातुल्ला खामेनेई अब इसी सुरक्षित बंकर से शासन संचालन, रणनीतिक निर्णय और सैन्य निगरानी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देंगे। ईरान में सर्वोच्च नेता का पद सर्वोच्च सत्ता का केंद्र होता है, और उनके पास ही सैन्य और राजनीतिक फैसलों की अंतिम मुहर होती है।

लाविजान बंकर: रणनीतिक ताकत का केंद्र

लाविजान स्थित यह बंकर, सुप्रीम लीडर के आधिकारिक निवास से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित है और इसे तेहरान का सबसे अभेद्य और हाई-टेक सुरक्षा वाला बंकर माना जाता है। यह बंकर ईरानी सेना की कड़ी निगरानी में है और यहां मिसाइल या बम गिराना लगभग असंभव माना जाता है।

सेना का मुख्यालय और मिसाइल उत्पादन केंद्र भी यहीं

लाविजान न केवल एक बंकर स्थल है, बल्कि यहीं से ईरान की जमीनी सेना का प्रमुख संचालन केंद्र भी चलाया जा रहा है। ग्लोबल सिक्योरिटी ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, यह इलाका मिसाइल उत्पादन और परीक्षण गतिविधियों के लिहाज़ से भी बेहद संवेदनशील है।

यूरेनियम संवर्धन केंद्र भी खतरे में

इंटरनेशनल एटोमिक इनर्जी एजेंसी (IAEI) के अनुसार, लाविजान में एक भूमिगत यूरेनियम संवर्धन साइट भी संचालित हो रही है, जिसे परमाणु ऊर्जा के लिए सबसे सुरक्षित स्थानों में गिना जाता है। ऐसे में यदि इजरायल यहां हमला करता है, तो न्यूक्लियर रेडिएशन का खतरा उत्पन्न हो सकता है, जिससे लाखों लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

इजरायल के लिए हमला करना पड़ सकता है भारी

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इजरायल ने लाविजान जैसे अति-संवेदनशील इलाके को निशाना बनाया, तो इससे वैश्विक स्तर पर उसकी आलोचना होगी और वह कूटनीतिक रूप से बैकफुट पर चला जाएगा। यह स्थिति युद्ध से भी अधिक नुकसानदेह हो सकती है।

खामेनेई की शक्ति और राजनीतिक पृष्ठभूमि

86 वर्षीय अली खामेनेई, 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता हैं। वे पूर्व राष्ट्रपति भी रह चुके हैं और उन्हें ईरान के पहले सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खुमैनी का सबसे करीबी और विश्वासपात्र नेता माना जाता है। उनकी उपस्थिति युद्ध की रणनीति में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब