न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरी हैं देश के लिए भी अपने कर्तव्यों को समझें बच्चे, इन तरीकों से जगाएं उनमें देशभक्ति की भावना

आने वाली पीढ़ी अर्थात हमारे बच्चे ही आने वाले भारत का भविष्य हैं और देश की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आनी हैं जो कि देश का भविष्य तय करेगी। ऐसे में जरूरी हैं कि बच्चों में देशभक्ति की भावना हो ताकि वे देश के सेंटिमेंट से जुड़े रहे और दिल से देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा उनमें हमेशा रहे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Aug 2022 1:05:42

जरूरी हैं देश के लिए भी अपने कर्तव्यों को समझें बच्चे, इन तरीकों से जगाएं उनमें देशभक्ति की भावना

आने वाली पीढ़ी अर्थात हमारे बच्चे ही आने वाले भारत का भविष्य हैं और देश की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आनी हैं जो कि देश का भविष्य तय करेगी। ऐसे में जरूरी हैं कि बच्चों में देशभक्ति की भावना हो ताकि वे देश के सेंटिमेंट से जुड़े रहे और दिल से देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा उनमें हमेशा रहे। बच्चा न सिर्फ अपने या परिवार के लिए जिम्मेदार बनें, बल्कि देश के लिए भी अपने कर्तव्यों को समझें इसकी जिम्मेदारी भी पैरेंट्स की होती है। कुछ तरीकों को अपनाकर आप बच्चों को देशप्रेम की ओर अग्रसर कर सकते हैं, जिससे बच्चे भविष्य में एक अच्छे नागरिक बन सकेंगे। आइए जानते हैं बच्चों में देश के प्रति प्रेम की भावना जगाने के इन तरीकों के बारे में...

duties for the country,children duties for the country

बच्चों को स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के बारे में दें जानकारी

बच्चों को लगता है कि 26 जनवरी और 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व छुट्टी के दिन होते हैं। उन्हें इन दिनों के बारे में बताएं। उन्हें कहानी किस्सों के माध्यम से बताएं कि 15 अगस्त के दिन देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इस आजादी के लिए भारतीयों का संघर्ष और शहादत जुड़ी है। वहीँ 26 जनवरी के दिन देश का गणतंत्र लागू हुआ था जिसे बनने में ही 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन का समय लगा था। इसके लिए देशभक्ति की कविताएं, वीडियो और दूसरी चीजों की मदद लें। आप चाहे तो बच्चों को घर के बड़े बुजुर्गों के पास बैठाएं इस बारे में वो बच्चों को बेहतर बता पाएंगे।

एक्टिविटी में शामिल करें

स्कूल कॉलेज या सोसाइटी में ऐसे मौके पर किसी तरह की कोई एक्टिविटी हो रही है तो अपने बच्चे को इसमें प्रतिभाग लेने को कहें। इस दौरान होने वाले नाटक, भाषण या निबंध कॉम्पिटिशन और अन्य कई कार्यक्रमों के जरिए वह देश और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में अच्छे से समझ सकेंगे। अगर स्कूल में ऐसा न हो रहा हो तो अभिभावक मिलकर सोसाइटी में इस तरह की थीम पार्टी का आयोजन करें और बच्चों को किसी स्वतंत्रता सेनानी, आजादी में योगदान देने वाले वीरों की ड्रेस पहना कर तैयार करें। इससे बच्चे आजादी के महानायकों से परिचित हो सकेंगे।

मातृभाषा से लगाव

बच्चा स्कूल जाने से पहले ही घर की पाठशाला में बहुत कुछ सीख और समझ लेता है। इसलिए बचपन से ही बच्चों को उनकी मातृभाषा से जोड़ें। जिससे उनमें अपने देश को लेकर लगाव बढ़े। बच्चों को मातृभाषा का सही ज्ञान देने के लिए टेक्नोलॉजी और किताबों का भी सहारा ले सकते हैं।

duties for the country,children duties for the country

वीर जवानों को करें याद

देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त बनाने में वीर जवानों ने अहम भूमिका निभाई है। कई वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान तक कर दिया। ऐसे में उनकी शहादद को याद करने और बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए सच्चे देशभक्तों की घरों में तस्वीर लगाएं। उनकी वीर गाथाओं के किस्से अपने बच्चों को सुनाएं। बच्चों को देशभक्ति से जुड़े गाने, राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत सुनाएं और याद कराएं। देशभक्ति से परिपूर्ण ये गाने उन्हें राष्ट्र के और करीब लाएगा। इसके अलावा बच्चों को देशभक्ति की फिल्में भी दिखाएं।

आजादी का बताएं मोल

देशवासियों को आजादी बरसों की मेहनत के बाद मिली, इसलिए ये बेहद कीमती है। इसलिए अपने बच्चों को सच्चा देशभक्त बनाने के लिए उन्हें बचपन से ही इसका महत्व बताएं। इसके लिए देशभक्ति की कविताएं, वीडियो और दूसरी चीजों की मदद लें। आप चाहे तो बच्चों को घर के बड़े बुजुर्गों के पास बैठाएं, जिससे वो बारीकियों को अच्छे से समझ सकें।

देश के प्रतीक चिन्हों के बारे में दें जानकारी

स्कूल से दूर घर बैठे बच्चों को आप तिरंगे के बारे में बताएं, घर में बच्चे जो देखते हैं वहीं सबसे पहले सीखते हैं। इसलिए शुरू से ही बच्चों को अपने देश के प्रतीक चिन्हों के बारे में जानकारी दें जैसे कि राष्ट्रीय ध्वज, अशोक स्तंभ समेत अन्य जरूरी चीजों का सम्मान करना सिखाएं। इसके अलावा बच्चों को बताएं कि कैसे ये चीजें हर भारतीय नागरिक की जिंदगी में अहम भूमिका निभाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत