न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SI Recruitment Exam रद्द होगी या नहीं? हाईकोर्ट से पहले सरकार लेगी अंतिम फैसला, कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में फिर समीक्षा

बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने साफ किया कि परीक्षा रद्द होगी या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय सरकार ही लेगी। उन्होंने कहा, हमारी जिम्मेदारी है कि सभी पहलुओं की समीक्षा कर रिपोर्ट सरकार को सौंपें। इसके बाद सरकार हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 20 May 2025 8:02:45

SI Recruitment Exam रद्द होगी या नहीं? हाईकोर्ट से पहले सरकार लेगी अंतिम फैसला, कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में फिर समीक्षा

जयपुर। राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा को लेकर उठे विवाद पर अब फैसला लगभग नजदीक है। हाईकोर्ट में 26 मई को इस मामले की सुनवाई होनी है, उससे पहले मंगलवार को सचिवालय में कैबिनेट सब कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया और मामले की गहराई से समीक्षा की।

बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने साफ किया कि परीक्षा रद्द होगी या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय सरकार ही लेगी। उन्होंने कहा, "हमारी जिम्मेदारी है कि सभी पहलुओं की समीक्षा कर रिपोर्ट सरकार को सौंपें। इसके बाद सरकार हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेगी।"

कमेटी में कौन-कौन रहे शामिल?

बैठक में मंत्री बाबूलाल खराड़ी, मंजू बाघमार, जवाहर सिंह बेढम, गृह विभाग के एसीएस आनंद कुमार और कार्मिक विभाग के सचिव केके पाठक मौजूद रहे। वहीं, सुमित गोदारा और गजेंद्र सिंह खींवसर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े।

पटेल ने जानकारी दी कि पहले जो रिपोर्ट सरकार को भेजी गई थी, उसके बाद हाईकोर्ट ने कुछ अतिरिक्त तथ्यों की मांग की थी। इसके चलते विधि विभाग और जांच एजेंसियों के साथ दोबारा बैठक कर नए तथ्यों की समीक्षा की गई है।

26 मई को अहम सुनवाई, कोर्ट ने दी चेतावनी

राजस्थान हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में सरकार की निष्क्रियता पर नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि यदि 26 मई तक जवाब नहीं आया तो कोर्ट एकतरफा फैसला सुना सकता है। ऐसे में सरकार के पास अब विकल्प सीमित हैं और कैबिनेट सब कमेटी की रिपोर्ट बेहद निर्णायक मानी जा रही है।

धरने पर बैठे बेनीवाल, रैली की भी चेतावनी

इसी बीच, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने 25 मई को जयपुर में एक लाख लोगों की रैली करने की घोषणा की है।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर चुके हैं, जिससे सरकार पर राजनीतिक दबाव और बढ़ गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?