न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 26 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर हुए, एक जवान शहीद हुआ। अबूझमाड़ क्षेत्र में चल रहे इस बड़े ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 12:04:10

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 26 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन के दौरान सुबह 11 बजे तक सुरक्षाबलों ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस बड़ी सफलता के बीच एक जवान के शहीद होने की दुखद खबर भी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ अबूझमाड़ क्षेत्र में हो रही है, जो माओवादी गतिविधियों का गढ़ माना जाता है।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि माड़ डिवीजन के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर और डीआरजी कोंडागांव की संयुक्त टीम को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया। इसी दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस और रणनीति का परिचय देते हुए बड़ी संख्या में नक्सलियों को ढेर किया। छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी इस कार्रवाई की प्रशंसा की और कहा, “जवानों ने करिश्मा कर दिखाया है। 26 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। अंतिम सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।”

यह ऑपरेशन राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है और इससे क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर