न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक जासूसी केस: NIA पहलगाम ले जा सकती है ज्योति मल्होत्रा को, आतंकी हमले से पहले दानिश से हुई थी मुलाकात

ज्योति मल्होत्रा मामले में नया खुलासा, NIA उसे पहलगाम लेकर आतंकी हमले की जांच कर सकती है। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर से चल रही है लगातार पूछताछ, मार्च में पाक अधिकारी दानिश से हुई थी मुलाकात।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 12:48:45

पाक जासूसी केस: NIA पहलगाम ले जा सकती है ज्योति मल्होत्रा को, आतंकी हमले से पहले दानिश से हुई थी मुलाकात

ज्योति मल्होत्रा मामले में नया मोड़ आया है, जिसमें एनआईए (NIA) उसे पहलगाम ले जाने की संभावना पर जांच कर रही है। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी निवासी और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) से जांच एजेंसियों ने पूछताछ का दायरा बढ़ा दिया है। एनआईए ज्योति के पहलगाम जाने और उसके बाद पाकिस्तान दौरे को लेकर सख्त सवाल-जवाब कर रही है, जबकि अन्य जांच एजेंसियां भी अपनी अलग-अलग तहकीकात कर रही हैं।

पूछताछ के दौरान सामने आया है कि मार्च में यानी पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पहले ज्योति ने पाक हाई कमीशन के अधिकारी दानिश से मुलाकात की थी। इसके बाद दोनों के बीच लगातार चैटिंग होती रही। हालांकि, अभी तक मोबाइल और लैपटॉप के डेटा की रिपोर्ट जांच एजेंसियों के पास नहीं आई है, लेकिन कई ठोस साक्ष्य भी हाथ लगे हैं। आरोपित को आगामी वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस की जानकारी के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों से नियमित बातचीत होती रही है। पूछताछ में वह बार-बार यह कहती रही है कि उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को कोई संवेदनशील या संदिग्ध जानकारी नहीं दी है। जांच एजेंसियां लगातार उससे पूछताछ कर रही हैं।

एनआईए की मंशा है कि ज्योति को पहलगाम ले जाकर उस समय वहां हुए आतंकी हमले से जुड़े तथ्यों की जांच की जाए। फिलहाल, ज्योति से हिसार में ही पूछताछ चल रही है। उसके रिमांड खत्म होने के बाद उसे फिर अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस या जांच एजेंसियां उसे फिर से रिमांड पर ले सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग

Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन

मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे

अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?

अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज

मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान

कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं