न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वाट्सऐप चैट में खुलासा: अली हसन ने लिखा, 'मेरे दिल से दुआ निकलती...', ज्योति मल्होत्रा बोली - 'मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो'

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की ISI अधिकारी अली हसन से चैट सामने आई। दुबई ट्रांजेक्शन और पाक कनेक्शन की जांच जारी। जानें पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 12:14:37

 वाट्सऐप चैट में खुलासा: अली हसन ने लिखा, 'मेरे दिल से दुआ निकलती...', ज्योति मल्होत्रा बोली - 'मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो'

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की एक और वॉट्सऐप चैट ISI अधिकारी अली हसन के साथ सामने आई है। इस चैट में अली हसन कहता है, "जो यार, मेरे दिल से दुआ निकलती है हमेशा कि आप खुश रहो। आप हमेशा हंसते-खेलते रहो। जीवन में कभी कोई ग़म नहीं आएगा।" इसके जवाब में ज्योति ने हंसने वाला इमोजी भेजा।

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए, ज्योति ने लिखा, "मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो।" इस चैट से ये साफ हो रहा है कि ज्योति और पाकिस्तान के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव था। सूत्रों के अनुसार, वह लंबे समय से अली हसन के संपर्क में थी और लगातार उससे बात कर रही थी।

बैंक खातों की भी जांच जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में ज्योति मल्होत्रा के चार बैंक खातों की जानकारी मिली है। इनमें से एक खाते में दुबई से लेन-देन का भी पता चला है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसके खातों में पैसा किन-किन स्रोतों से आ रहा था।

17 मई को हुई थी गिरफ्तारी

हरियाणा के हिसार की रहने वाली ट्रैवल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 17 मई को गिरफ्तार किया गया था। उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) के लिए गोपनीय जानकारी साझा करने और जासूसी के आरोप लगे हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

कैसे हुई थी मुलाकात अली हसन से?

पुलिस जांच में सामने आया है कि साल 2023 में ज्योति ने कमीशन एजेंटों के माध्यम से पाकिस्तान का वीजा प्राप्त किया और वहां यात्रा की। पाकिस्तान में उसकी मुलाकात पाकिस्तानी हाई कमिशन के अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी, जिसे हाल ही में भारत से निष्कासित कर दिया गया है। दानिश के माध्यम से ही ज्योति की पहचान अली हसन से हुई थी।

सोशल मीडिया प्रोफाइल्स सस्पेंड

गिरफ्तारी के बाद ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उसके इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। उसका यूट्यूब चैनल "ट्रैवल विद जो" भी काफी लोकप्रिय था, जिस पर 3.77 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं