न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के सिंध में पानी के बंटवारे को लेकर हिंसक प्रदर्शन, गृहमंत्री के घर पर हमला और आगजनी

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पानी के बंटवारे को लेकर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। गृहमंत्री जियाउल हसन लंजर के घर पर हमला, आगजनी और लूटपाट से पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 2:28:30

पाकिस्तान के सिंध में पानी के बंटवारे को लेकर हिंसक प्रदर्शन, गृहमंत्री के घर पर हमला और आगजनी

पाकिस्तान में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। सिंध प्रांत के गृहमंत्री जियाउल हसन लंजर के घर पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, स्थिति को काबू में लाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बल प्रयोग करना पड़ा। उग्र भीड़ ने तोड़फोड़ की और आगजनी भी की। यह हिंसा पंजाब और सिंध के बीच पानी के बंटवारे को लेकर लंबे समय से जारी विवाद के चलते भड़की है। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की समस्या और गंभीर हो गई है, जिससे सिंध में हालात और भी संवेदनशील हो गए हैं।

ट्रिब्यून एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नौशहरो फिरोज जिले के मोरो तालुका में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भीषण झड़प हुई, जिसमें दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए। विरोध प्रदर्शन छह नहरों और कॉर्पोरेट फार्मिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ आयोजित किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देने से रोकने के लिए बल का प्रयोग किया।

गुस्साई भीड़ ने सिंध के गृहमंत्री के घर को निशाना बनाते हुए कमरे और फर्नीचर फूंक दिए। जब गृहमंत्री के निजी सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे, तो प्रदर्शनकारियों ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की, जिसके जवाब में गार्ड्स ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने लूटपाट भी की और हाईवे पर खड़े ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम से इलाके में दहशत का माहौल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला

SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती

₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता

2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!

खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं

'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें

सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका