न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर में पेट्रोल से मजाक बना मौत की वजह, लाइटर से लगी आग में झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित खुदनपुरी इलाके में एक युवक को पेट्रोल के साथ मजाक करना भारी पड़ गया। मजाक के दौरान युवक के हाथ में लाइटर से चिंगारी निकली और अचानक से पेट्रोल ने आग पकड़ ली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 20 May 2025 7:41:04

अलवर में पेट्रोल से मजाक बना मौत की वजह, लाइटर से लगी आग में झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

अलवर। शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित खुदनपुरी इलाके में एक युवक को पेट्रोल के साथ मजाक करना भारी पड़ गया। मजाक के दौरान युवक के हाथ में लाइटर से चिंगारी निकली और अचानक से पेट्रोल ने आग पकड़ ली। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वैशाली नगर थाना के एएसआई शिवलाल ने बताया कि सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

स्थानीय निवासी व सरपंच प्रतिनिधि रिंकू यादव ने बताया कि मृतक लोकेश कुमार (24) रविवार रात को अपने ससुराल से घर वापस आया था। सोमवार सुबह जल्दी वह घर से निकल गया और वापस आने पर साथ में पेट्रोल लेकर आया। उन्होंने बताया कि बच्चों का कहना है कि मृतक अपने कपड़ों पर पेट्रोल डाल कर मजाक कर रहा था। इस दौरान इसके हाथ में लाइटर से चिंगारी निकली और कपड़ों पर छिड़के पेट्रोल में लग गई। जिससे चीख-पुकार मची गई। आवाज सुनकर लोकेश का बड़ा भाई मौके पर पहुंचा और आग बुझाकर गंभीर घायल अवस्था में लोकेश को जिला अस्पताल लेकर आया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

स्थानीय निवासी रिंकू यादव ने बताया कि निजी अस्पताल में लोकेश का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान देर रात लोकेश की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। सेहत में लगातार गिरावट के बाद मंगलवार को इलाज के दौरान लोकेश की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के 2 साल की बेटी है। वहीं वैशाली नगर थाना के एएसआई शिवलाल ने बताया कि युवक की मौत की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे और शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि मौत के कारण का अभी पता नहीं लग सका है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका