न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, PM Modi पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में यूपी में FIR दर्ज

भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में वाराणसी में एफआईआर दर्ज। हिन्दू संगठनों में आक्रोश, देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 11:23:36

नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, PM Modi पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में यूपी में FIR दर्ज

भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिससे हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। यह मामला श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह की ओर से वाराणसी के लंका थाने में दर्ज कराया गया है।

बिहार की रहने वाली नेहा सिंह राठौर अपने सोशल मीडिया पोस्ट और विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में हुए पहलगाम हमले के बाद से वह केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर बनी हुई हैं। श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह का आरोप है कि नेहा सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें 'कायर' और 'जनरल डायर' जैसे शब्दों से संबोधित किया और उस वीडियो को पाकिस्तान में वायरल किया। उनका कहना है कि इससे काशीवासियों की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।

वाराणसी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सुधीर सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि नेहा सिंह राठौर के बयानों से देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनके वीडियो पाकिस्तान की मीडिया में प्रचारित किए जा रहे हैं, और भारत में रहने वाले कुछ देशविरोधी तत्व आर्थिक मदद से इन वीडियो को फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने नेहा के खिलाफ देशद्रोह जैसे गंभीर आरोपों के तहत कार्रवाई की मांग की, जिसके आधार पर वाराणसी के लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेहा सिंह राठौर के खिलाफ वाराणसी के लंका, भेलूपुर सहित कई थानों में हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा 400 से अधिक शिकायतें दी जा चुकी हैं। सभी शिकायतों में यह आरोप है कि उनके वीडियो राष्ट्रीय एकता को कमजोर करने और सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने वाले हैं। इससे पहले भी वह पहलगाम हमले को लेकर एक विवादित वीडियो बनाकर चर्चा में आई थीं, जिस पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम