न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तृषा ने तोड़ी 70 वर्षीय कमल हासन के साथ इंटिमेट सीन पर चुप्पी, इस एक्ट्रेस ने शेयर किया बेबी शॉवर सेलिब्रेशन

दिग्गज डायरेक्टर मणिरत्नम के साथ साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन की अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ इन दिनों लगातार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 May 2025 1:19:56

2 News : तृषा ने तोड़ी 70 वर्षीय कमल हासन के साथ इंटिमेट सीन पर चुप्पी, इस एक्ट्रेस ने शेयर किया बेबी शॉवर सेलिब्रेशन

दिग्गज डायरेक्टर मणिरत्नम के साथ साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन की अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ इन दिनों लगातार खबरों में है। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की पूरी टीम इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो काफी पसंद किया गया। फिल्म में 70 वर्षीय कमल के साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन और अभिरामी हैं। एक किस सहित कुछ इंटीमेट सीन ने सबका ध्यान खींचा और इसी के चलते फिल्म की स्टार कास्ट को जबरदस्त तरीके से ट्रॉल किया जा रहा है।

एक यूजर ने रेडिट पर ट्रेलर से स्क्रीनशॉट पोस्ट किए, जिसमें कमल और त्रिशा के बीच एक रोमांटिक मूमेंट और अभिरामी के साथ एक किस शामिल है। इस पर अलग-अलग तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक ने लिखा, “नहीं भगवान कृपया नहीं।” दूसरे ने लिखा, “केवल 30 साल का अंतर, पार्शियली सोलमेट!” कुछ और यूजर्स ने इन सीन पर हैरानगी जताई और उम्र के अंतर को असहज बताया। इस बीच मुंबई में एक प्रेस इवेंट में तृषा ने इस पर रिएक्शन दी। तृषा ने कहा कि मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जो मुझे तब पता था जब उन्होंने फिल्म की घोषणा की थी और मैंने इसे साइन भी नहीं किया था।

इसलिए तब मुझे लगा कि वाह, यह मैजिक है और मैं उस समय फिल्म का हिस्सा भी नहीं थी। तृषा ने कमल हासन और मणिरत्नम के बीच तालमेल के बारे में कहा कि जैसा कि मैंने पहले कहा, उन्हें साथ आते देखना, उनकी केमिस्ट्री देखना, जैसा कि कमल सर ने पहले भी कई बार कहा है, वे अपनी आंखों से बात करते थे। वे एक-दूसरे के साथ पूरी तरह से तालमेल में थे। और उन्हें देखना अद्भुत था और इसलिए हम सभी अभिनेताओं ने सोचा, अरे यार, हमें यहां कुछ काम करना होगा। हमें उन्हें घूरना बंद करना होगा। तो यह जादू था।

जल्द मां बनने वालीं हैं ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा

एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने कुछ समय पहले प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इसके बाद से शिरीन सोशल मीडिया पर लगातार अपने बेबी बंप फोटो और प्रेग्नेंसी जर्नी को शेयर कर रही हैं। शिरीन शादी के चार साल बाद पहली बार मां बनने जा रही हैं। शिरीन तीसरे ट्रायमिस्टर के आखिरी फेज में हैं और बहुत जल्द उनकी डिलीवरी होने वाली है। ऐसे में शिरीन के परिवार और दोस्तों ने उनके लिए एक बेहद स्पेशल बेबी शॉवर सेलिब्रेशन किया। इसका एक वीडियो शिरीन ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

शिरीन एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' के टाइटल ट्रैक पर थिरकती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही शिरीन के कुछ दोस्त भी उनके इस पल को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। शिरीन ने कैप्शन में लिखा, “इतना ढेर सारा प्यार एक रूम में, बेबी और मुझे बहुत ही ब्लेस्ड फील हो रहा है।” इस पोस्ट पर शिरीन के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी, आशिता धवन, अली गोनी और दिव्यांका त्रिपाठी ने लाइक किया है। शिरीन की शादी साल 2021 में बिजनेसमैन हसन सरताज के साथ हुई थी।

शिरीन के करिअर पर नजर डालें तो वह सबसे पहले एमटीवी के शो 'गर्ल्स नाइट आउट' का हिस्सा थीं। इसके बाद वह सीरियल 'ये कहां आ गए हम' में डॉ. शिरीन के रोल में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'ये है आशिकी', 'ढाई किलो प्रेम', 'ये है मोहब्बतें' और ‘बहुत प्यार करते हैं’ जैसे शो में काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी