न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार-झारखंड में सक्रिय ISI एजेंट के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा, पाक जासूसी केस में एक और चौंकाने वाला खुलासा

बिहार-झारखंड में सक्रिय ISI एजेंट के साथ संपर्क में मिलीं ज्योति मल्होत्रा, पाक जासूसी केस में नया चौंकाने वाला खुलासा। 2023 के प्रवास की जांच जारी, संदिग्धों की गिरफ्तारी से जुड़े अहम तथ्य सामने आए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 2:09:15

बिहार-झारखंड में सक्रिय ISI एजेंट के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा, पाक जासूसी केस में एक और चौंकाने वाला खुलासा

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हिसार पुलिस की गिरफ्त में आई यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के 2023 में बिहार-झारखंड प्रवास की गतिविधियों की जांच में खुफिया एजेंसियां जुटी हुई हैं। इंटेलिजेंस अधिकारियों को संदेह है कि ज्योति मल्होत्रा ने बिहार-झारखंड में मौजूद ISI एजेंटों से संपर्क साधकर देश विरोधी गतिविधियों में भी हिस्सा लिया होगा। इसलिए उसके छह-सात जुलाई 2023 के अलावा उसके बाद के सुल्तानगंज, भागलपुर के साथ-साथ झारखंड के देवघर, दुमका आदि स्थानों पर हुए प्रवास की गहन जांच की जा रही है। खुफिया एजेंसियां उन सभी यू-ट्यूबर्स और अन्य लोगों की भी कुंडली बना रही हैं, जो ज्योति के संपर्क में आए थे।

इंटेलिजेंस टीम ने 25 अप्रैल 2025 को धनबाद के बासेपुर में संदिग्ध अयान जावेद, मुहम्मद शहजाद, शबनम परवीन और गुलफाम हसन की गिरफ्तारी के बाद इस मामले की कड़ी भी जोड़ी है। एनआईए ने इनके बाद कई चौंकाने वाली जानकारियां हासिल कीं, जिनमें ये संदिग्ध आतंकी संगठन हिज्ब-उल-ताहिर, अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट और ISI के लिए भर्ती करने में शामिल थे। अधिकारियों को शक है कि ज्योति मल्होत्रा की भागलपुर, सुल्तानगंज और झारखंड के दुमका, देवघर आदि की यात्राएं अनायास नहीं थीं, बल्कि वह बिहार-झारखंड में मौजूद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के स्लीपर सेल के संपर्क में थी। ब्लॉगर-यू-ट्यूबर का रूप धारण कर, ज्योति ISI की तरफ से मिले टास्क को पूरा करने वहां पहुंची थी। अपने इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर वह खुद को ब्लॉगर, यू-ट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में पेश करती रही, जबकि असल में वह पाकिस्तानी एजेंट के तौर पर काम कर रही थी।

इस दौरान वह बिहार-झारखंड में मौजूद ISI एजेंटों और स्लीपर सेल के संपर्क में भी रही होगी, इसलिए उसकी व्हाट्सएप चैट और संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच की जा रही है। नाथनगर के एक यू-ट्यूबर से हुई बातचीत और चैट की भी गहन जांच चल रही है। ज्योति के बिहार-झारखंड दौरे के दौरान संपर्क करने वालों से भी पूछताछ की संभावना बनी हुई है। स्थानीय पुलिस की तकनीकी सेल भी सुरक्षा कारणों से कई अहम बिंदुओं पर छानबीन कर रही है ताकि इस मामले की गहराई तक पहुंचा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं