न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन, 22 मई को जयपुर में होगा धरना

राजस्थान में वक्फ संशोधन बिल के विरोध में मुस्लिम संगठनों ने फिर से आंदोलन का ऐलान किया है। 22 मई को जयपुर सहित कई जिलों में धरना और प्रदर्शन किए जाएंगे। जयपुर में शहीद स्मारक पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक धरना होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 4:22:13

राजस्थान में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन, 22 मई को जयपुर में होगा धरना

जयपुर: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद अब मुस्लिम संगठनों ने वक्फ संशोधन कानून के विरोध में एक बार फिर सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत 22 मई से की जाएगी। मुस्लिम संगठन इस दिन विभिन्न राज्यों में धरने देंगे। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में प्रदर्शन और धरनों का आयोजन किया जाएगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बैनर तले सभी मुस्लिम संगठन राजधानी जयपुर में 22 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पुलिस कमिश्नरेट के सामने स्थित शहीद स्मारक पर धरना देंगे। इस दौरान वक्फ संशोधन कानून को वापस लेने की मांग की जाएगी।

जमाते इस्लामी हिंद के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद नाजिम ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक तनाव को देखते हुए मुस्लिम संगठनों ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया था। अब जबकि सीजफायर हो चुका है, संगठन पुनः सड़कों पर उतरकर सरकार से वक्फ कानून को वापस लेने की मांग करेंगे। नाजिम ने बताया कि इस धरने में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस, सपा, रालोपा, माकपा, बीएपी जैसे सभी दलों के उन सांसदों को बुलाया गया है जिन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ बिल का विरोध किया था। साथ ही, कई धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को भी आमंत्रण भेजा गया है।

राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा:

नाजिम ने आगे बताया कि धरना समाप्त होने के पश्चात कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें वक्फ कानून को वापस लेने हेतु राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की जाएगी। मुस्लिम संगठनों का कहना है कि वे शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन धरना देना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने फिलहाल केवल एक दिन की अनुमति दी है। ऐसे में अनिश्चितकालीन धरने के लिए शहर में किसी अन्य स्थान की तलाश की जा रही है।

मस्जिदों से की गई घोषणा:

22 मई को प्रस्तावित धरने के समर्थन में शहर की प्रमुख मस्जिदों में जुम्मे की नमाज के दौरान लोगों से भाग लेने की अपील की गई। इसके अलावा घर-घर जाकर भी लोगों को इस आंदोलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?