न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जान्हवी ने Cannes 2025 में श्रीदेवी को दिया ट्रिब्यूट, उर्वशी ने बताया फटा आउटफिट पहनने का कारण

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर ने फ्रांस में जारी कांस फिल्म फेस्टिवल में पारंपरिक भारतीय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 May 2025 12:26:53

2 News : जान्हवी ने Cannes 2025 में श्रीदेवी को दिया ट्रिब्यूट, उर्वशी ने बताया फटा आउटफिट पहनने का कारण

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर ने फ्रांस में जारी कांस फिल्म फेस्टिवल में पारंपरिक भारतीय लुक में डेब्यू किया। इस दौरान उन्होंने श्रीदेवी को खूबसूरत अंदाज में श्रद्धांजलि दी। जान्हवी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘होमबाउंड’ के प्रीमियर से पहले कांस के रेड कार्पेट पर चमक बिखेरी। इस मौके के लिए उन्होंने डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन किया गया एक मेटैलिक पिंक आउटफिट चुना, जिसमें ट्रेडिशनल इंडियन टच भी था। इसके साथ एक लंबा घूंघट भी जुड़ा था, जो उनके बालों को ढक रहा था और एक रॉयल लुक दे रहा था।

डाइट सब्या ने जान्हवी की इस ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “ये लुक उनकी मां श्रीदेवी से इंस्पायर्ड था।” फैंस को भी श्रीदेवी की याद आ गई और वे कमेंट कर अपनी भावनाएं जता रहे हैं। जान्हवी की ड्रेस बनाने में बनारस के असली टिशू फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया। यह पारंपरिक हाथ से कुचलने वाली तकनीक से तैयार की गई। जान्हवी ने लुक को मोती वाले जूलरी सेट के साथ कंप्लीट किया, जो उनके पूरे लुक में ग्रेस और एलिगेंस भर रहा था।

जान्हवी के साथ रेड कार्पेट पर उनके को-स्टार ईशान खट्टर, विशाल जेठवा, डायरेक्टर नीरज घायवान और प्रोड्यूसर करण जौहर भी दिखे। बता दें श्रीदेवी ने साल 2018 में जान्हवी की पहली फिल्म ‘धड़क’ रिलीज होने से पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था। जान्हवी की फिल्म ‘होमबाउंड’ की बात करें तो यह दो दोस्तों की कहानी है, जो पुलिस की नौकरी पाने की कोशिश में एक नई चुनौती से गुजरते हैं। इस फिल्म को कांस के अनसर्टेन रिगार्ड सेक्शन में दिखाया गया। इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मार्टिन स्कॉर्सेसी हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और सोमेन मिश्रा ने किया है।

उर्वशी रौतेला ने कहा, जब मैं इवेंट पर जा रही थीं तब मेरी गाड़ी के सामने…

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं। इस दौरान रेड कार्पेट के उनके कई लुक वायरल हुए। हालांकि एक लुक लोगों को खटक गया, जिसमें दिख रहा था कि एक्ट्रेस का आउटफिट एक साइड से फट गया था। इस पर लोगों ने उर्वशी को जमकर ट्रॉल किया। अब उर्वशी ने इसकी हकीकत बताई है। उर्वशी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि जब मैं इवेंट पर जा रही थीं तब मेरी गाड़ी के सामने एक 70 साल की महिला आ गई थी जिस वजह से हमें अचानक गाड़ी रोकनी पड़ी, उन्हें बचाने के लिए।

ड्राइवर को थैंक्यू जिसने एक बड़ा एक्सीडेंट होने से बचा लिया। बस इसी वजह से मेरा गाउन फट गया। मुझे इस बात का ज्यादा दुख नहीं कि मेरा आउटफिट फट गया बल्कि इस चीज की खुशी है कि वह महिला सेफ हैं। मैं इस चीज को एक फटी हुई ड्रेस को लेकर नहीं याद रखूंगी बल्कि एक दिल छू लेने वाले किस्से से याद रखूंगी। मैं एक विक्टिम की तरह नहीं बल्कि उस क्वीन की तरह गई जिसने दिक्कत के साथ खुद को फ्लॉन्ट किया।

भाग्य साहसी लोगों का साथ देता है और मैंने उस रेड कार्पेट पर कदम रखने का फैसला किया, परिस्थितियों का शिकार नहीं बल्कि दृढ़ संकल्प की रानी के रूप में। हम एक बची हुई जिंदगी का जश्न मनाते हैं। आइए उन प्राथमिकताओं के लिए टोस्ट उठाएं जो किसी भी स्पॉटलाइट को मात देती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी