न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद छुए MS Dhoni के पैर, वीडियो वायरल

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के खिलाफ 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली और मैच खत्म होने पर एमएस धोनी के पैर छूकर अपने सम्मान का परिचय दिया। जानें इस मैच की पूरी कहानी और सीएसके की 10वीं हार के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 9:55:21

IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद छुए MS Dhoni के पैर, वीडियो वायरल

14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मंगलवार को हुए मुकाबले में 57 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज 33 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से यह स्कोर खड़ा किया और 188 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही राजस्थान टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। एमएस धोनी की कप्तानी में खेल रही सीएसके की यह सीजन की 10वीं हार रही। राजस्थान ने 17.1 ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर 6 विकेट से जीत अपने नाम की।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 187 रन बनाए थे। टीम की ओर से आयुष म्हात्रे ने 43 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रनों की उम्दा पारी खेली, वहीं शिवम दुबे ने 32 गेंदों पर 39 रन जोड़े। एमएस धोनी ने भी 17 गेंदों पर 16 रन बनाए।

धोनी के प्रति सम्मान ने जीता दिल

मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे, तभी वैभव सूर्यवंशी ने माही यानी एमएस धोनी के पैर छुए। उनका यह विनम्र व्यवहार कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पैर छूने के बाद धोनी ने वैभव से कुछ कहा, जिसे सुनकर उन्होंने मुस्कुरा दिया। इससे पहले जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तब भी वैभव ने धोनी के पैर छुए थे, हालांकि उस वक्त वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।

CSK की सीजन में 10वीं हार

यह चेन्नई सुपर किंग्स की मौजूदा सीजन में 10वीं हार रही। अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में टीम सिर्फ 3 ही मैच जीत पाई है और वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स इस रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी है।

अब तक गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अगर आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले में मुंबई जीतती है, तो वह प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली चौथी टीम बन जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?