न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

20 साल पुराने मामले में दोषी ठहराए गए विधायक कंवरलाल मीणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए जेल

राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा ने आखिरकार बुधवार को ट्रायल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उन्हें झालावाड़ जिले की अकलेरा जेल भेजने का आदेश दिया। विधायक को वर्ष 2005 में दर्ज एक आपराधिक मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 21 May 2025 3:15:07

20 साल पुराने मामले में दोषी ठहराए गए विधायक कंवरलाल मीणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए जेल

बारां। राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा ने आखिरकार बुधवार को ट्रायल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उन्हें झालावाड़ जिले की अकलेरा जेल भेजने का आदेश दिया। विधायक को वर्ष 2005 में दर्ज एक आपराधिक मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिलने के बाद ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 21 मई तक सरेंडर करने का निर्देश दिया था।

मामला फरवरी 2005 का है, जब झालावाड़ के मनोहर थाना क्षेत्र में उपसरपंच चुनाव के बाद पुनर्मतदान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर रखा था। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों—तत्कालीन एसडीएम रामनिवास मेहता, प्रोबेशनर आईएएस डॉक्टर प्रीतम बी. यशवंत और तहसीलदार—से बातचीत के दौरान हालात बिगड़ गए। आरोप है कि कंवरलाल मीणा अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने एसडीएम की कनपटी पर पिस्टल तान दी। साथ ही दोबारा मतगणना की घोषणा नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना के दौरान विधायक पर विभागीय फोटोग्राफर का कैमरा तोड़ने और आग लगाने का भी आरोप है। यही नहीं, उन्होंने आईएएस अधिकारी का डिजिटल कैमरा भी जब्त कर लिया था, जिसे बाद में लौटाया गया।

ट्रायल कोर्ट ने वर्ष 2018 में कंवरलाल को इस मामले में बरी कर दिया था, लेकिन अपील पर सुनवाई करते हुए अकलेरा की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने 14 दिसंबर 2020 को उन्हें दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुना दी। इसके खिलाफ उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में अपील की, जिसे खारिज कर सजा को बरकरार रखा गया। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी 7 मई 2025 को विशेष अनुमति याचिका (SLP) खारिज कर दी, जिससे उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

सुनवाई के दौरान विधायक के वकील नमित सक्सेना ने दलील दी थी कि घटना स्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ और न ही कोई वीडियो सबूत मौजूद है। उन्होंने संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों को भी बेबुनियाद बताया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इन दलीलों को खारिज करते हुए दो सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण का निर्देश जारी किया।

इस पूरे मामले में एक और अहम पहलू विधायक की आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर रहा। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी की थी कि उनके खिलाफ पहले भी 15 आपराधिक मामले दर्ज रह चुके हैं, भले ही उनमें से अधिकांश में उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया हो।

इसी बीच, कंवरलाल मीणा की विधायकी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की मुलाकात ने अटकलों को और हवा दी है। माना जा रहा है कि यह बैठक कंवरलाल के संभावित निलंबन या दया याचिका को लेकर थी, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?