न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिल्पा ने बेटे वियान को ऐसे किया बर्थडे विश, 31 साल पहले मिस यूनिवर्स बनीं सुष्मिता ने शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा का बेटा वियान आज बुधवार (21 मई) को 13 साल का हो गया। इस मौके पर शिल्पा (49)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 May 2025 11:36:59

2 News : शिल्पा ने बेटे वियान को ऐसे किया बर्थडे विश, 31 साल पहले मिस यूनिवर्स बनीं सुष्मिता ने शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा का बेटा वियान आज बुधवार (21 मई) को 13 साल का हो गया। इस मौके पर शिल्पा (49) ने बेटे के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यारा मैसेज लिखा है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वियान के जन्म से लेकर 13 साल के होने तक की खूबसूरत यादें शामिल हैं। वीडियो में वियान की बचपन की झलकियां नजर आ रही हैं। फैंस इसे देख काफी खुश हैं और वियान को जन्मदिन की बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, “आज का दिन एक बड़ी उपलब्धि है...अब तुम ऑफिशियली टीनेजर बन गए हो, मेरे बेटे। ये उम्र नई चीजें जानने और अपने जुनून को पहचानने का समय होता है। हमेशा नई चीजें सीखने की इच्छा रखना, मेहनत करो और मजे भी लो। मम्मा और पापा को तुम पर बहुत गर्व है, मेरी जान। हैप्पी बर्थडे वियान, हमेशा खुश और सेहतमंद रहो।” उल्लेखनीय है कि शिल्पा और राज की शादी 22 नवंबर 2009 को हुई थी। उन्होंने साल 2012 में वियान का स्वागत किया। इसके बाद साल 2020 में सरोगेसी से बेटी समीशा का जन्म हुआ।

शिल्पा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनका पिछला प्रोजेक्ट पिछले साल 'इंडियन पुलिस फोर्स' वेब सीरीज था। इसे रोहित शेट्टी और सुषवंत प्रकाश ने डायरेक्ट किया था। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी थे। उनकी पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘सुक्खी’ थी। शिल्पा अब कन्नड़ भाषा की एक एक्शन-ड्रामा फिल्म 'केडी- द डेविल' में नजर आएंगी। शिल्पा की पहली फिल्म साल 1993 में आई ‘बाजीगर’ थी। शिल्पा अक्सर टीवी पर डांस रियलिटी शो में जज के रूप में नजर आती हैं। इसके अलावा वह फिटनेस पर बहुत ज्यादा फोकस करती हैं और योगासनों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

सुष्मिता सेन ने लिखा, इस जीत ने मुझे यह सिखाया कि आशा में ताकत होती है…

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (49) साल 1994 में आज ही के दिन यानी 21 मई को मिस यूनिवर्स चुनी गई थीं। इस मौके पर सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें उस समय की हैं जब उन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज पहना था। तब वह मात्र 18 साल की थीं। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “31 साल पहले, जब मैं 18 साल की थी, मैंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। यह भारत की पहली जीत थी। इस जीत ने मेरी जिंदगी बदल दी।

इससे मेरे लिए दुनिया के दरवाजे खुल गए और मुझे बहुत कुछ सीखने, देखने और समझने को मिला। इस जीत ने मुझे यह सिखाया कि आशा में ताकत होती है, सबको साथ लेकर चलने से चमत्कार होते हैं और प्यार सबसे बड़ी चीज है। मुझे दुनिया घूमने और बहुत ही प्रेरणादायक लोगों से मिलने का मौका मिला। यह मेरे जीवन का सबसे अहम मोड़ था। मैं भगवान, अपनी मां और बाबा का दिल से धन्यवाद करती हूं। मैं इस बात को हमेशा गर्व से याद रखूंगी कि मुझे अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।”

गौरतलब है कि सुष्मिता ने फिलीपींस में आयोजित 42वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसमें 77 देशों से सुंदरियां शामिल हुई थीं। सुष्मिता के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो पिछले कुछ समय में उन्होंने आर्या और ताली जैसी वेब सीरीज से ओटीटी पर धूम मचाई है। सुष्मिता ने साल 1996 में ‘दस्तक’ मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी