न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SI Recruitment: बेनीवाल ने कमेटी की बैठक को बताया ढोंग, 25 मई को जयपुर में एक लाख युवाओं की रैली का ऐलान

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सरकार की कैबिनेट सब कमेटी की बैठक को ढोंग करार दिया और कहा कि युवाओं के मुद्दों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 20 May 2025 8:09:22

SI Recruitment: बेनीवाल ने कमेटी की बैठक को बताया ढोंग, 25 मई को जयपुर में एक लाख युवाओं की रैली का ऐलान

जयपुर। राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा, आरपीएससी के पुनर्गठन और हाल ही में हुई जेटीओ भर्ती को रद्द करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सरकार की कैबिनेट सब कमेटी की बैठक को ढोंग करार दिया और कहा कि युवाओं के मुद्दों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई होगी।

शहीद स्मारक पर जारी धरने के बीच बेनीवाल ने 25 मई को जयपुर के मानसरोवर में एक लाख युवाओं की रैली करने की घोषणा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीकानेर रैली से पहले भाजपा को भी चुनावी वादे याद दिलाए।

बेनीवाल ने उठाए कई गंभीर सवाल

• एसआई भर्ती में साक्षात्कार समाप्त करने की मांग: उन्होंने कहा कि जब देश के अन्य राज्यों में साक्षात्कार को खत्म किया जा चुका है, तो राजस्थान में अब भी इंटरव्यू के नाम पर गड़बड़झाला क्यों हो रहा है?

• आरपीएससी पर सीधा हमला: उन्होंने पेपर लीक कांड को लेकर आरपीएससी के पूर्व अध्यक्षों से अब तक पूछताछ नहीं होने पर सवाल उठाए और कहा कि यह पूरी तरह से राजनीतिक संरक्षण का मामला है।

• एसओजी पर सवाल: उन्होंने कहा कि एसआई भर्ती में एसओजी 400 अभ्यर्थियों को फर्जी बता रही है, लेकिन अब तक केवल 53 को ही पकड़ा गया है।

भाजपा-कांग्रेस दोनों पर साधा निशाना

बेनीवाल ने भाजपा को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में युवाओं से भर्ती और पारदर्शिता के वादे किए थे। लेकिन न तो पेपर लीक माफियाओं पर कोई सख्त कार्रवाई हुई, न ही भर्तियों को रद्द किया गया। उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि 'दादी-नानी' के लिए विधानसभा ठप हो जाती है, लेकिन युवाओं के लिए एक भी आवाज नहीं उठती।

राजनीतिक विश्वास पर हमला

बेनीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अब केवल केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से बात कर रहा है, मुख्यमंत्री से नहीं। उन्होंने कहा, "पीएम का सीएम से भरोसा उठ गया है।"

25 मई को अग्निपरीक्षा

बेनीवाल ने कहा कि यह सिर्फ आरएलपी की नहीं, बल्कि राजस्थान के युवाओं की लड़ाई है। अगर इस बार युवा मैदान में नहीं उतरे, तो भविष्य में उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला कोई नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि जयपुर की रैली सरकार की आंखें खोल देगी और सरकार को झुकना ही पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?