न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

22 मई को देश के 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे PM , राजस्थान के 8 स्टेशन भी शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 103 स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे, जिसमें राजस्थान के 8 स्टेशन भी शामिल हैं। जानें इन स्टेशनों पर किए गए आधुनिक विकास और नई यात्री सुविधाओं की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 10:13:17

22 मई को देश के 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे PM , राजस्थान के 8 स्टेशन भी शामिल

जयपुर: भारतीय रेलवे ने देशभर में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और अनुभव देने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे, जिसमें राजस्थान के 8 स्टेशन—फतेहपुर शेखावाटी, देशनोक, बूंदी, मांडलगढ़, गोगामेड़ी, राजगढ़, गोविंदगढ़ और मंडावर महुवा रोड—शामिल हैं। इन स्टेशनों को एक हेरिटेज लुक प्रदान किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, बढ़ती जनसंख्या, यात्रियों की सुविधाओं की मांग और वैश्विक मानकों के अनुरूप रेलवे स्टेशन के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की आवश्यकता ने पुनर्विकास प्रक्रिया को गति दी है। भारत सरकार की इस योजना के अंतर्गत राजस्थान के 85 रेलवे स्टेशनों का लगभग 4000 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है।

राजस्थान के जिन 8 स्टेशनों का होगा उद्घाटन:

1. देशनोक रेलवे स्टेशन (बीकानेर): लगभग ₹14 करोड़ की लागत से इस स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। टिकटिंग सुविधा, बड़ा वेटिंग हॉल, बेहतर पार्किंग, प्लेटफॉर्म शेल्टर, नया पोर्च, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश हॉल, शौचालय ब्लॉक, कोच इंडिकेशन बोर्ड, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं और आकर्षक साइनेज उपलब्ध कराए गए हैं।

2. राजगढ़ रेलवे स्टेशन: ₹13 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित यह स्टेशन अब और अधिक जगह और बेहतर सुविधाओं से लैस है। पोर्च, सुव्यवस्थित पार्किंग, नया प्लेटफार्म शेल्टर, कोच इंडिकेशन बोर्ड, दिव्यांगजनों की सुविधाओं के साथ 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज भी बनाया गया है।

3. गोगामेड़ी रेलवे स्टेशन: ₹14 करोड़ की लागत से हुए विकास में स्टेशन भवन का कायाकल्प, सर्कुलेटिंग एरिया का सुनियोजित विकास, पार्किंग सुधार, नए प्लेटफार्म शेल्टर, बेहतर साइनेज, आधुनिक शौचालय और फुट ओवर ब्रिज शामिल हैं।

4. फतेहपुर शेखावाटी रेलवे स्टेशन: ₹16 करोड़ की लागत से पुनर्विकास के बाद यहां विस्तारित स्टेशन भवन, बड़ा वेटिंग हॉल, पार्किंग सुधार, आगमन-प्रस्थान व्यवस्था, प्लेटफॉर्म जोड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

5. गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन: ₹4 करोड़ की लागत से यह स्टेशन अब सुंदर, विस्तारित और सुविधाजनक बन गया है। नया टिकटिंग एरिया, रैंप, दिव्यांगजनों के लिए शौचालय, नया फर्नीचर युक्त प्रतीक्षालय और डिजिटल साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं।

6. मंडावर महुवा रेलवे स्टेशन (आगरा-बांदीकुई रेल मार्ग): ₹3 करोड़ की लागत से इस स्टेशन पर नया सर्कुलेटिंग एरिया, नवीनीकृत और नए शौचालय, रेनोवेटेड प्रतीक्षालय, दिव्यांगजनों हेतु टिकट खिड़की, रैंप और प्लेटफॉर्म शेल्टर के साथ डिजिटल साइनेज लगाए गए हैं।

7. मांडलगढ़ रेलवे स्टेशन: ₹5 करोड़ से अधिक की लागत से अत्याधुनिक रूप से विकसित यह स्टेशन अब नया रूप ले चुका है। वेटिंग हॉल, कियोस्क एरिया, नया प्रवेश और निकास द्वार, सेल्फी प्वाइंट, हरा-भरा क्षेत्र, ओवरशेड, लॉबी, राजसी इंटीरियर्स और शौचालयों के साथ अलग प्रवेश-निकास मार्ग प्रदान किए गए हैं।

8. बूंदी रेलवे स्टेशन: ₹8 करोड़ से अधिक की लागत से इस स्टेशन पर हाई लेवल प्लेटफॉर्म, खूबसूरत एंट्रेंस पोर्च, स्टोन क्लैडिंग, वेटिंग हॉल, प्लेटफॉर्म शेल्टर, वाटर बूथ, बुकिंग काउंटर, कोटा स्टोन फ्लोरिंग और नवीनीकृत शौचालय जैसी विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं दी गई हैं। इसके साथ ही दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए रैंप, बुकिंग काउंटर, शौचालय व जल बूथ की विशेष व्यवस्थाएं और विशाल पार्किंग भी उपलब्ध कराई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?