न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों में दिखने वाले इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, आपसे चाहता हैं वह अटेंशन

अक्सर देखने को मिलता हैं कि बच्चों का स्वभाव अचानक बदल जाता हैं और पेरेंट्स यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि उनके बच्चे को हुआ क्या हैं। बढ़ती उम्र के साथ बच्चों के बिहेवियर में बदलाव होना काफी आम होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 Apr 2023 12:21:58

बच्चों में दिखने वाले इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, आपसे चाहता हैं वह अटेंशन

अक्सर देखने को मिलता हैं कि बच्चों का स्वभाव अचानक बदल जाता हैं और पेरेंट्स यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि उनके बच्चे को हुआ क्या हैं। बढ़ती उम्र के साथ बच्चों के बिहेवियर में बदलाव होना काफी आम होता है। लेकिन यह ज्यादातर तब देखने को मिलता हैं जब बच्चे अपने पेरेंट्स से अटेंशन पाना चाहते हैं। आजकल की व्यस्त दिनचर्या में माता-पिता के पास इतना समय नहीं होता कि वो बच्चों के साथ समय बिता सकें। एक बच्चे के लिए सबसे पहले दोस्त उसके माता-पिता ही होते हैं। ऐसे में बच्चों को अपने पैरेंट्स और आसपास के लोगों की अटेंशन चाहिए होती है और इसमें कोई प्रॉब्लम भी नहीं है। आज इस कड़ी में हम आपको बच्चों में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि वह आपसे अटेंशन पाना चाहते हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज ना करते हुए बच्चों को समय देने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

signs children need attention,warning signs in children,behaviors indicating attention-seeking in kids,emotional needs of children,addressing children emotional needs,importance of parental attention,nurturing emotional intelligence in children,child development and attention-seeking behavior,common attention-seeking behaviors in children,communication with children,understanding children emotions,child psychology and behavior,identifying negative behaviors in kids,attention-seeking versus emotional regulation,parenting tips for addressing attention-seeking behavior in children

परेशान दिखना

बच्चों का टेंशन में रहना भी पैरेंट्स की अटेंशन पाने का संकेत होता है। ऐसे में बच्चों का खेलने में भी मन नहीं लगता है। वहीं, बच्चे दोस्तों के साथ बाहर जाना भी अवॉयड कर देते हैं। इन बदलावों को नोटिस करके आप बच्चों की स्पेशल केयर कर सकते हैं।

ओवररिएक्ट करना

अगर आप बच्चे पर ध्यान नहीं देंगे, तो आपका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए वो हर संभव प्रयास करेगा। आपका ध्यान खींचने के लिए बच्चे कई बार ओवररिएक्ट करने लगते हैं। ज्यादा रोना या तेज चिल्ला देना या नाटकीय ढंग से चीजों को करना इस बात का संकेत है कि आप बच्चे को अटेंशन नहीं दे रहे हैं।

बीमारी का झूठा बहाना

पैरेंट्स को ऑफिस जाने से रोकने और अपने साथ समय बिताने के लिए, अक्सर बच्चे झूठी बीमारी का बहाना बनाते हैं। जब भी आप बाहर जाते हैं, ऐसे बच्चे सिर या पेट दर्द का बहाना बनाकर रोना शुरू कर देते हैं। अगर आपका बच्चा भी ऐसा कुछ कर रहा है, तो आपको उसके बहानों को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

signs children need attention,warning signs in children,behaviors indicating attention-seeking in kids,emotional needs of children,addressing children emotional needs,importance of parental attention,nurturing emotional intelligence in children,child development and attention-seeking behavior,common attention-seeking behaviors in children,communication with children,understanding children emotions,child psychology and behavior,identifying negative behaviors in kids,attention-seeking versus emotional regulation,parenting tips for addressing attention-seeking behavior in children

करीब आने की कोशिश

यदि आपका बच्चा आपके पास ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर रहा है या फिर हर समय आपका ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहता है। तो यह इस बात का संकेत है कि बच्चे को आपकी जरूरत है।

अपने भाई-बहन से लड़ना

बच्चे अपने पेरेंट्स से अटेंशन लेने के लिए अक्सर अपने भाई-बहनों से लड़ना शुरू कर देते हैं। ऐसे में खिलौने पर जिद्द करना, उनके खिलौने से खेलना बार-बार दूसरे बच्चों को परेशान करना। बार-बार पेरेंट्स के रोकने पर भी बच्चे वही शरारतें करने लगते हैं, ताकि उनके पेरेंट्स आकर उन से बात करें।

signs children need attention,warning signs in children,behaviors indicating attention-seeking in kids,emotional needs of children,addressing children emotional needs,importance of parental attention,nurturing emotional intelligence in children,child development and attention-seeking behavior,common attention-seeking behaviors in children,communication with children,understanding children emotions,child psychology and behavior,identifying negative behaviors in kids,attention-seeking versus emotional regulation,parenting tips for addressing attention-seeking behavior in children

दूसरे बच्चों से जलना

पैरेंट्स का प्यार ना मिलने पर बच्चा घर के दूसरे बच्चों से ईर्ष्या करने लगता है। ऐसे में बच्चे को अपने ही भाई या बहन से जलन होने लगती है। वहीं, बच्चे को स्पेशल ट्रीटमेंट देकर आप उसकी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं।

हर बात के लिए इजाजत लेना

कुछ बच्चे शांत स्वभाव के होते हैं और वे अपने पेरेंट्स की का ध्यान खींचने के लिए उन्हें बार-बार टोकने की कोशिश करते हैं। बच्चे कुछ भी काम करते या खेलते समय बार-बार अपने माता-पिता से इजाजत लेते हैं और उनसे सवाल पूछते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'

दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी

गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम

'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल

महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग

फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!

Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट

डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम

प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता

एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'

मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'

FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म