न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने अनोखे प्रसाद के लिए प्रसिद्द हैं ये 7 मंदिर, जानकर होगा आश्चर्य

भारत को मंदिरों का घर कहा जा सकता है, यहां हर गली-मुहल्ले में छोटे-बड़े मंदिर देखने को मिलते हैं। लोग मंदिरों मे जाकर पूजा करते है और अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार प्रसाद चढ़ाते है। प्रसाद, भगवान को भक्तों की तरफ से दी गई पवित्र भेंट होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Jun 2023 10:27:46

अपने अनोखे प्रसाद के लिए प्रसिद्द हैं ये 7 मंदिर, जानकर होगा आश्चर्य

भारत को मंदिरों का घर कहा जा सकता है, यहां हर गली-मुहल्ले में छोटे-बड़े मंदिर देखने को मिलते हैं। लोग मंदिरों मे जाकर पूजा करते है और अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार प्रसाद चढ़ाते है। प्रसाद, भगवान को भक्तों की तरफ से दी गई पवित्र भेंट होता है। चरणामृत हो या प्रसाद सभी उसे आस्था और विश्वास के साथ ग्रहण करते हैं। मंदिरों में मुख्यत: भगवान को हलवा, पूरी, खीर, मिठाई, नारियल, फल या बताशा-मिश्री का ही भोग लगता है, लेकिन कुछ मंदिर ऐसे हैं, जहां भगवान को बहुत ही अलग और अनोखे प्रकार का भोग लगता है। कुछ मंदिरों में तो शराब का भोग भी लगाया जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां का प्रसाद अपनेआप में बहुत अनोखा हैं। आइये जानते हैं इन मंदिरों के बारे में...

temples with unique offerings,famous temples known for unique offerings,explore the uniqueness of these 7 temples,temples with special rituals and offerings,unique offerings at renowned temples,discover the distinctiveness of these 7 temples,temples renowned for their special worship practices,uncover the unique traditions of these 7 temples,famous temples with exceptional offerings,experience the distinct offerings at these 7 temples

खबीस बाबा मंदिर में मिलती हैं शराब

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्थित खबीस बाबा मंदिर में भक्तों की बहुत भीड़ लगती है। यहां प्रसाद के रूप में भगवान को शराब चढ़ाने की प्रथा है तथा बाद में यही शराब भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित की जाती है। उज्जैन के काल भैरव मंदिर में भी भैरव बाबा को शराब का भोग लगाया जाता है और वही प्रसाद मिलता है।

temples with unique offerings,famous temples known for unique offerings,explore the uniqueness of these 7 temples,temples with special rituals and offerings,unique offerings at renowned temples,discover the distinctiveness of these 7 temples,temples renowned for their special worship practices,uncover the unique traditions of these 7 temples,famous temples with exceptional offerings,experience the distinct offerings at these 7 temples

कामाख्या देवी मंदिर में मिलता हैं लाल कपड़ा

गुवाहाटी स्थित कामाख्या देवी मंदिर में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद के समान अद्वितीय कोई प्रसाद नहीं है। कामाख्या देवी मंदिर मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में एक है। मंदिर को अपने काले जादू के अनुष्ठानों के लिए भी जाना जाता है। हर साल मानसून के दौरान मंदिर 3 दिन के लिए बंद कर दिया जाता है। माना जाता है कि गर्भग्रह से बहने वाला झरना उन दिनों में लाल हो जाता है। साथ ही भक्तों को प्रसाद के रूप में पत्थर की मूर्ती को ढकने वाला लाल कपड़ा काटकर दिया जाता है। वहीं अन्य दिनों में भक्त जो भी श्रद्धा से देवी मां को अर्पित करते हैं मां उसे स्वीकार करती हैं। मंदिर के पास मिलने वाली प्रसाद की थाली लेकर आप भी माता को अपनी भेंट चढ़ा सकते हैं।

मझुवंचरी मंदिर में ज्ञान का प्रसाद

भगवान शिव का एक मंदिर मझुवंचरी में है। महादेव मंदिर के नाम से विख्यात इस मंदिर में भगवान के भक्तों को प्रसाद के रूप में खाने के लिए नहीं बल्कि पढ़ने के लिए प्रसाद मिलते हैं। यहां प्रसाद में भक्तों को सूचनात्मक ब्रोशर, पाठ्य पुस्तकें, डीवीडी, सीडी और भगवान से जुड़ी पुस्तकें मिलती हैं। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार यहां भक्तों को ज्ञान का प्रसाद दिया जाता है और ये सबसे उत्तम प्रसाद है।

temples with unique offerings,famous temples known for unique offerings,explore the uniqueness of these 7 temples,temples with special rituals and offerings,unique offerings at renowned temples,discover the distinctiveness of these 7 temples,temples renowned for their special worship practices,uncover the unique traditions of these 7 temples,famous temples with exceptional offerings,experience the distinct offerings at these 7 temples

बालसुब्रमणिया मंदिर में चॉकलेट का प्रसाद

केरल के अलेप्पी जगह पर स्थिति बालसुब्रमणिया मंदिर भी अपने प्रसाद के रूप में काफी प्रसिद्ध है। बताया जाता है मंदिर में स्थिति बालामुरुगन भगवान को चॉकलेट बहुत पसंद है। इसलिए यहां भक्त भगवान को चॉकलेट का भोग लगाते हैं और प्रसाद के रूप में वही ग्रहण करते हैं।

temples with unique offerings,famous temples known for unique offerings,explore the uniqueness of these 7 temples,temples with special rituals and offerings,unique offerings at renowned temples,discover the distinctiveness of these 7 temples,temples renowned for their special worship practices,uncover the unique traditions of these 7 temples,famous temples with exceptional offerings,experience the distinct offerings at these 7 temples

करणी माता मंदिर में चूहों का जूठा प्रसाद

बीकानेर में करणी माता मंदिर अपने चूहों के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर परिसर में अनगिनत चूहे स्वतंत्र रूप से घूमते हैं। यहां प्रसाद पहले इन्हें दिया जाता है उसके बाद भक्तों को दिया जाता है। चूहों का जूठा भोजन बेहद पवित्र माना जाता है। भोजन को वहां प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है।

temples with unique offerings,famous temples known for unique offerings,explore the uniqueness of these 7 temples,temples with special rituals and offerings,unique offerings at renowned temples,discover the distinctiveness of these 7 temples,temples renowned for their special worship practices,uncover the unique traditions of these 7 temples,famous temples with exceptional offerings,experience the distinct offerings at these 7 temples

काली माता मंदिर में चाइनीज प्रसाद

कोलकाता के टांगरा (चाइनाटाउन) क्षेत्र में स्थिति काली माता के इस मंदिर में दूर दूर से लोग में दर्शन करने के लिए आते हैं। यह मंदिर अस्मिता, एकता और स्वीकृति का उत्तम उदाहरण है। इस मंदिर में देवी के चरणों में भोग के रूप में चाइनीज नूडल्स, चॉप सुय, चावल और सब्जी के व्यंजन चढ़ाए जाते हैं और प्रसाद के रूप में भी यही मिलता है।

temples with unique offerings,famous temples known for unique offerings,explore the uniqueness of these 7 temples,temples with special rituals and offerings,unique offerings at renowned temples,discover the distinctiveness of these 7 temples,temples renowned for their special worship practices,uncover the unique traditions of these 7 temples,famous temples with exceptional offerings,experience the distinct offerings at these 7 temples

अमबलपुझा श्री कृष्ण मंदिर में पायसम का प्रसाद

केरल के तिरुवनंतपुरम के पास अमबलपुझा स्थित भगवान श्री कृष्ण के इस मंदिर का प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालु हमेशा ही लालायित रहते हैं। भगवान को लगने वाला ये भोग दूध, चीनी और चावल से बनता है जिसे पायसम भी कहते हैं। मीठा प्रसाद अपने दिव्य स्वाद के कारण भी अद्वितीय है। पारंपरिक रसोइये ही इस प्रसाद को तैयार करते हैं। प्रसाद बनाने का ये सौभाग्य कुछ लोगों को पीढ़ी दर पीढ़ी मिल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?