न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

हर साल लाखों लोगों की जान लेने वाला कैंसर हमारी लाइफस्टाइल से भी जुड़ा हो सकता है। रिसर्च में सामने आया है कि आपकी रसोई में इस्तेमाल होने वाला सोयाबीन या सूरजमुखी का तेल ब्रेस्ट कैंसर, खासकर Triple-Negative Breast Cancer का कारण बन सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 4:21:37

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जो हर साल लाखों लोगों की ज़िंदगी छीन लेती है। यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है और समय पर इलाज न मिले तो जान जाने का खतरा भी होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसी गंभीर बीमारियां आखिर होती क्यों हैं? अक्सर हमारी ही लाइफस्टाइल इनका बड़ा कारण बन जाती है — हमारी डाइट, नींद का पैटर्न, और यहां तक कि हमारी किचन में रखा कुकिंग ऑयल भी हमारी सेहत पर गहरा असर डालता है। चौंकिए मत — एक रिसर्च में पाया गया है कि आमतौर पर इस्तेमाल होने वाला कुछ खाना पकाने का तेल ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकता है।

हल्का दिखने वाला तेल, लेकिन असर भारी

अधिकतर लोग सोचते हैं कि हल्का, कम महक वाला तेल जैसे सोयाबीन या सूरजमुखी का तेल ज़्यादा हेल्दी होते हैं। यही वजह है कि ये तेल हमारे किचन में आम हो गए हैं। लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च ने इस धारणा को हिला कर रख दिया है।

Weill Cornell Medicine की एक स्टडी (जो Science जर्नल में छपी है) में बताया गया है कि इन तेलों में पाया जाने वाला Linoleic Acid नामक फैट, Triple-Negative Breast Cancer (TNBC) को बढ़ावा दे सकता है। TNBC ब्रेस्ट कैंसर का सबसे आक्रामक और तेजी से फैलने वाला प्रकार है, जिस पर हार्मोनल थेरेपी का असर नहीं होता।

कैसे हुआ यह खुलासा?

वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च के लिए चूहों पर प्रयोग किया। जिन चूहों को linoleic acid वाला भोजन दिया गया, उनके शरीर में ट्यूमर ज़्यादा तेज़ी से फैला। खास बात यह थी कि यह प्रभाव सिर्फ TNBC में देखा गया, अन्य ब्रेस्ट कैंसर टाइप्स में नहीं। स्टडी के अनुसार, शरीर में FABP5 नामक प्रोटीन अधिक मात्रा में होने पर यह असर और ज़्यादा गंभीर हो जाता है।

किन चीज़ों में होता है Linoleic Acid?

शोध का नेतृत्व करने वाले प्रोफेसर Dr. John Blenis के मुताबिक, हर इंसान के लिए एक जैसी डाइट नहीं हो सकती। कुछ लोगों को अपनी खाने की आदतों पर खास ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि linoleic acid इन चीज़ों में अधिक पाया जाता है:

- सूरजमुखी का तेल
- सोयाबीन का तेल
- अंडा
- पोर्क (सूअर का मांस)

बचाव के लिए क्या करें?

अगर आप इस रिस्क से बचना चाहते हैं, तो तली-भुनी चीज़ों से दूरी बनाएं। खाना पकाने के लिए आप सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी का सीमित मात्रा में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये विकल्प न सिर्फ परंपरागत हैं, बल्कि कुछ हद तक सेहतमंद भी माने जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर