न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे की तरह पीठ के मुंहासे भी पैदा करते हैं परेशानी, ये हैं कारण और इनसे निपटने के उपाय

मुंहासों से निपटना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। ये चेहरे के साथ ही शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं, जिसमें से एक ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 16 May 2021 1:30:15

चेहरे की तरह पीठ के मुंहासे भी पैदा करते हैं परेशानी, ये हैं कारण और इनसे निपटने के उपाय

मुंहासों से निपटना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। ये चेहरे के साथ ही शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं, जिसमें से एक पीठ भी है। पीठ पर होने वाले बैक एक्ने महिला और पुरुष दोनों को हो सकते हैं। खासकर, इससे महिलाएं परेशान होती हैं, क्योंकि वह अपना मनपसंद बैकलेस गाउन व अन्य ट्रेंडी ड्रेस नहीं पहन पाती हैं। शादियों में बैक डिपकट ब्लाउज पहनना भी पीठ के मुंहासों की वजह से ख्वाब ही बनकर रह जाता है।

चेहरे की तरह ही पीठ पर मुंहासे होना भी आम है। इन्हें बैक एक्ने व पीठ के मुंहासे के नाम से भी जाना जाता है। स्किन में अधिक तेल, बैक्टीरिया, तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स और बालों के उत्पादों की वजह से मुंहासे व एक्ने की समस्या हो सकती है । मुंहासे त्वचा की तेल ग्रंथियों और बालों के रोम (फॉलिकल्स) को प्रभावित करते हैं। त्वचा में मौजूद छिद्र फॉलिकल्स के माध्यम से ग्रंथियों से जुड़े होते हैं। फॉलिकल्स से एक पतला सा बाल भी उग जाता है, जो त्वचा के अंदर से बाहर की ओर बढ़ता है। कई बार बाल, सीबम और स्किन सेल्स एक साथ समूह बना लेते हैं, जिसे प्लग कहते हैं। प्लग में बैक्टीरिया के कारण सूजन होती है और फिर पिंपल बनने लग जाते हैं।

चेहरे की तरह पीठ के मुंहासे भी पैदा करते हैं परेशानी, ये हैं कारण और इनसे निपटने के उपाय

पीठ के मुंहासे के कारण

1. हार्मोन्स – युवाओं में मुंहासे होने का मुख्य कारण एण्ड्रोजन हार्मोन का अधिक होना है। जैसे ही हार्मोन का स्तर नॉर्मल हो जाता है, तो एक्ने ठीक हो जाते हैं ।

2. डाइट – एक अध्ययन में इस बात का जिक्र है कि हाई ग्लाइसेमिक खाद्य पदार्थ, जैसे – कैंडी या सोडा के सेवन से भी मुंहासे बढ़ जाते हैं। इसके अलावा, फैट और मिल्क से भी एक्ने बढ़ सकते हैं ।

3. इम्यून सिस्टम – माना जाता है कि प्रतिरक्षा के कमजोर होने पर भी मुंहासे हो सकते हैं। जब इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, तो यह मुंहासों का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से ठीक प्रकार लड़ नहीं पाता है। हालांकि इस विषय पर अभी और शोध की आवश्यकता है।

4. आनुवंशिकता – मुंहासे होने का एक कारण आनुवंशिक भी हो सकता है। परिवार वालों को अगर एक्ने होते रहते हैं, तो यह जीन में आ सकते हैं। इससे परिवार के अन्य सदस्यों में भी समय के साथ एक्ने की आशंका बढ़ जाती है।

5. इंफ्लेमेशन – पिंपल एक इंफ्लेमेटरी त्वचा संबंधी समस्या है। इसी वजह से इंफ्लेमेशन भी पीठ के मुंहासे की एक वजह है। इंफ्लेमेशन की वजह से एक्ने और गंभीर हो सकते हैं।

चेहरे की तरह पीठ के मुंहासे भी पैदा करते हैं परेशानी, ये हैं कारण और इनसे निपटने के उपाय

6. अधिक पसीना आना – ज्यादा पसीना आने की वजह से भी पीठ के मुंहासे हो सकते हैं। माना जाता है कि पसीने की वजह से रोमछिद्रों में गंदगी जमने के साथ ही बैक्टीरिया पनपने लग सकते हैं।

7. कॉस्मेटिक्स का ज्यादा इस्तेमाल – सौंदर्य प्रसाधन भी एक्ने का कारण बन सकते हैं। खराब क्वालिटी के कॉस्मेटिक्स और लंबे समय तक मेकअप के लगे रहने से रोमछिद्र ब्लॉक हो सकते हैं। इसके अलावा वैक्सिंग, ऑयल मसाज और डैंड्रफ भी कारण हो सकते हैं।

8. दवाएं – कई बार मुंहासे दवाओं के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। कुछ दवाएं, जैसे कि मिर्गी और अवसाद के दवा की वजह से भी एक्ने हो सकते हैं।

9. तनाव – स्ट्रेस लेने वाले लोगों को भी एक्ने हो सकते हैं। तनाव एक्ने की वजह बनने के साथ ही इस स्थिति को गंभीर करने के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है।

चेहरे की तरह पीठ के मुंहासे भी पैदा करते हैं परेशानी, ये हैं कारण और इनसे निपटने के उपाय

पीठ के मुंहासे के लिए घरेलू उपाय

1. टी ट्री ऑयल
2. एलोवेरा
3. सेंधा नमक
4. नींबू
5. विटामिन डी
6. सेब का सिरका
7. ओटमील बाथ
8. दही
9. लहसुन
10. ग्रीन टी

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन