जीनत अमान ने लिखा, शशि कपूर की एक झलन पाने के लिए रहती थीं बेकरार
70-80 दशक की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फिल्मों के किस्से शेयर करती रहती हैं। जीनत ने अब ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ फिल्म की शूटिंग से जुड़ा बताया है। जीनत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की जो उनकी पहली ऑनस्क्रीन किस की है, जिसे लेकर तब काफी बवाल मचा था। जीनत ने बताया कि शशि कपूर ने उन्हें उस किस सीन के दौरान कंफर्टेबल करने की कोशिश की थी।
जीनत ने कैप्शन में लिखा, “मैंने इस क्लिप को आपके साथ दो कारणों से शेयर किया है। सबसे पहले, ये मेरे करिअर का एक बड़ा पल था। ये मेरा पहला ऑन स्क्रीन किस था और हालांकि उस समय इसने काफी हंगामा मचाया था, लेकिन ये वास्तव में काफी पवित्र है। इसे शूट करते समय मुझे वाकई एक पल भी असहजता महसूस नहीं हुई। दूसरा, क्योंकि स्कूल गर्ल जीनत इस पोस्ट की हिम्मत से रोमांचित होगी, और ये एहसास कि एक स्कूली गर्ल का क्रश रियल हो सकता है, भले ही सिर्फ सेल्युलाइड के लिए ही क्यों न हो।
मैं पहली बार शशि से पंचगनी में अपने बोर्डिंग स्कूल में मिली थीं, जहां वे थिएटर ग्रुप के साथ आया करते थे। मैं एक्ट्रेस बनने से पहले मुंबई में रहती थीं, तो शशि मेरे ही मोहल्ले में रहते थे और मैं अपनी सहेलियों के साथ उनकी एक झलक पाने के लिए इंतजार करती थीं। शशि कपूर की शाम को ठीक 6 बजे घूमने की आदत थी। मेरी सहेलियों और मैंने, जवानी के जोश में, पूरी सर्दियों की छुट्टियां अपने माता-पिता को ये समझाने में बिता दीं कि हमें ताजी हवा की जरूरत है और हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए सूर्यास्त की सैर जरूरी है। बेशक, हम बस यही उम्मीद कर रहे थे कि शॉर्ट्स में फिल्म स्टार की एक झलक मिल जाए।













