न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या 15 दिन में न्यूक्लियर पॉवर बन जाएगा ईरान? मोसाद का दावा

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के आठवें दिन मोसाद का दावा सामने आया कि ईरान 15 दिनों में परमाणु हथियार बना सकता है। अमेरिकी अधिकारियों ने भी पुष्टि की, जबकि व्हाइट हाउस ने खतरनाक संकेत दिए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 8:30:43

क्या 15 दिन में न्यूक्लियर पॉवर बन जाएगा ईरान? मोसाद का दावा

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध का आज आठवां दिन है। शुक्रवार सुबह एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए जब ईरान ने इजरायल पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, इजरायली सेना ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया है कि उसने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया। इसी बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को चिंतित कर दिया है। मोसाद की ओर से कहा गया है कि ईरान अगले 15 दिनों में परमाणु हथियार तैयार कर सकता है।

एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ अमेरिकी अधिकारियों ने मोसाद के इस चौंकाने वाले दावे की पुष्टि की है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक विस्तृत खबर के मुताबिक, कुछ अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि हाल ही में मिले खुफिया अपडेट इस दावे को सही ठहराते हैं कि ईरान महज 15 दिनों में न्यूक्लियर हथियार बना सकता है। हालांकि, इस दावे पर फिलहाल कुछ ही लोग यकीन कर पा रहे हैं। वहीं, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की राय इससे थोड़ी अलग है। उनका मानना है कि ईरान को परमाणु हथियार तैयार करने में अभी भी कम से कम एक साल का वक्त लग सकता है।

परमाणु हथियार को लेकर अमेरिका भी सतर्क

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर व्हाइट हाउस ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है। प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “यह बात अब किसी से छिपी नहीं है कि ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने की लगभग सारी ज़रूरतें पूरी हो चुकी हैं। अब वह सिर्फ अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के आदेश का इंतज़ार कर रहा है। आदेश मिलते ही कुछ हफ्तों में वह इसे अंजाम दे सकता है।”

इजरायल-ईरान के बीच जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा

इससे पहले पिछले हफ्ते इजरायल ने एक बड़ा सैन्य अभियान 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' शुरू किया था, जिसमें उसने ईरान के परमाणु संयंत्रों, मिसाइल ठिकानों और सैन्य बेस पर सीधा हमला किया। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी इजरायल पर कई हमले किए। सबसे चौंकाने वाला हमला गुरुवार को हुआ, जब ईरान ने इजरायल के एक प्रमुख अस्पताल को निशाना बनाया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि ईरान ने अपनी आक्रामक कार्रवाई बंद नहीं की, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। दोनों देशों के बीच जारी यह युद्ध कब थमेगा, फिलहाल इसका कोई संकेत नहीं दिख रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी