न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

12वीं फेल राज कुशवाहा से सोनम को कैसे हुआ प्रेम? हत्याकांड के हर सुराग को जोड़ने में जुटी पुलिस, पूछताछ में आई तेजी

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस की जांच तेज हो गई है। 12वीं फेल राज कुशवाहा से सोनम रघुवंशी के प्रेम संबंधों की शुरुआत कैसे हुई, यह अब जांच का बड़ा सवाल बन गया है। मेघालय पुलिस की टीम इंदौर पहुंचकर हर कड़ी को जोड़ने की कोशिश में जुटी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 9:53:17

12वीं फेल राज कुशवाहा से सोनम को कैसे हुआ प्रेम? हत्याकांड के हर सुराग को जोड़ने में जुटी पुलिस, पूछताछ में आई तेजी

बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की परतें अब तेजी से खुल रही हैं। इस केस की कड़ियों को जोड़ने के लिए मेघालय से आई पुलिस टीम ने गुरुवार (19 जून) को इंदौर में डेरा डाला। यहां उन्होंने दो मुख्य आरोपियों – सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा – के परिचितों से पूछताछ की। जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उस टैक्सी ड्राइवर से भी पूछताछ की, जो हत्याकांड के बाद इंदौर लौटी सोनम को उत्तर प्रदेश ले गया था।

भाई गोविंद दिखे पुलिस दफ्तर के बाहर

चश्मदीदों के अनुसार, सोनम के भाई गोविंद गुरुवार को स्थानीय पुलिस की एंटी क्राइम ब्रांच के उस दफ्तर के बाहर नजर आए, जहां यह पूछताछ हो रही थी। इससे पहले बुधवार को भी वह मेघालय पुलिस की जांच के दौरान इंदौर के कई स्थानों पर दिखाई दिए थे। गोविंद ने मीडिया से कहा, “मुझे इस दफ्तर में बुलाया गया था, लेकिन मुझसे कोई पूछताछ नहीं की गई।”

सनमाइका शीट के कारोबार से जुड़ा है सोनम का परिवार

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने उनके पारिवारिक कारोबार के कुछ कर्मचारियों और कुशवाहा से जुड़े लोगों से पूछताछ की। सोनम का परिवार फर्नीचर में लगने वाली सनमाइका शीट का कारोबार करता है। वह अपने पति राजा रघुवंशी के हत्याकांड में गिरफ्तारी से पहले तक मायके के व्यवसायिक प्रतिष्ठान का संचालन कर रही थी। स्थानीय पुलिस के अनुसार, हत्याकांड की साजिश रचने वाला आरोपी राज कुशवाहा भले ही 12वीं फेल है, लेकिन वह इसी व्यवसायिक प्रतिष्ठान में लेखापाल (अकाउंटेंट) के तौर पर काम करता था। यहीं उसकी कथित नजदीकियां सोनम से बढ़ीं।

सोनम के फोन और जेवरात की तलाश जारी

जांच से जुड़े अधिकारी ने बताया कि मेघालय पुलिस का दल अब सोनम का मोबाइल फोन और वे जेवरात ढूंढने में जुटा है, जिन्हें वह राजा की हत्या के बाद अपने साथ ले गई थी। ये चीजें इंदौर के उस फ्लैट में नहीं मिली हैं, जहां वह मेघालय से लौटने के बाद कई दिनों तक ठहरी थी। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय क्राइम ब्रांच दफ्तर में एक टैक्सी ड्राइवर से भी पूछताछ की गई, जो राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद सोनम को इंदौर से यूपी लेकर गया था।

23 मई को हुई थी राजा की हत्या

अधिकारी के मुताबिक, इस टैक्सी ड्राइवर की पहचान प्रमोद साहा उर्फ पीयूष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सोनम ने इस टैक्सी से उत्तर प्रदेश पहुंचने के बाद, गाजीपुर जिले में 8 जून को देर रात पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

2 जून को खाई में मिला क्षत-विक्षत शव

राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई को मेघालय में हनीमून के दौरान की गई थी। राजा के परिवार की रिपोर्ट के अनुसार, वह उस दिन लापता हो गए थे। 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र, जिसे चेरापूंजी के नाम से भी जाना जाता है, में एक झरने के पास गहरी खाई से उनका शव बरामद हुआ।

इस हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में सोनम, उसका कथित प्रेमी राज कुशवाहा और उनके तीन दोस्त – विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी – को गिरफ्तार किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?