न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर इंडिया हादसे के बाद बड़ा फैसला, एयरपोर्ट के पास ऊंची इमारतों को लेकर सरकार लाएगी नया नियम

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ‘एयरक्राफ्ट (डिमोलिशन ऑफ ऑब्स्ट्रक्शंस) रूल्स, 2025’ नाम से एक नया ड्राफ्ट कानून तैयार किया है, जिसके तहत एयरपोर्ट के पास मौजूद ऊंची इमारतों, पेड़ों या अन्य ढांचों पर कार्रवाई का रास्ता साफ होगा। नियम लागू होने पर जरूरी स्थिति में इन इमारतों को गिराने तक की कार्रवाई की जा सकेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 4:40:15

एयर इंडिया हादसे के बाद बड़ा फैसला, एयरपोर्ट के पास ऊंची इमारतों को लेकर सरकार लाएगी नया नियम

12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया हादसे के बाद केंद्र सरकार ने हवाईअड्डों के आसपास की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ‘एयरक्राफ्ट (डिमोलिशन ऑफ ऑब्स्ट्रक्शंस) रूल्स, 2025’ नाम से एक नया ड्राफ्ट कानून तैयार किया है, जिसके तहत एयरपोर्ट के पास मौजूद ऊंची इमारतों, पेड़ों या अन्य ढांचों पर कार्रवाई का रास्ता साफ होगा। नियम लागू होने पर जरूरी स्थिति में इन इमारतों को गिराने तक की कार्रवाई की जा सकेगी।

क्या है नया नियम

इस ड्राफ्ट नियम के तहत, यदि एयरपोर्ट प्रभारी को यह संदेह होता है कि कोई इमारत या ढांचा निर्धारित ऊंचाई से अधिक है और विमान की उड़ान के लिए खतरा पैदा कर सकता है, तो वह उस संरचना के मालिक को नोटिस भेज सकेगा। नोटिस मिलने के बाद मालिक को 60 दिनों के भीतर उसकी ऊंचाई, स्थान और प्लान से जुड़ी जानकारी देनी होगी।

यदि यह जानकारी नहीं दी जाती या नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो एयरपोर्ट प्रभारी को यह अधिकार होगा कि वह उक्त ढांचे को पूरी तरह या आंशिक रूप से ध्वस्त कर सके। यह अधिकार उन्हें नागरिक विमान अधिनियम की धारा 18(1) के अंतर्गत दिया जाएगा।

air india crash 2025,airport safety rules,aircraft demolition rule 2025,civil aviation ministry india,tall buildings near airports,airport obstruction law,dgca new rule,ahmedabad plane crash,indian aviation reforms,aircraft act 2024

मुआवजा और उसकी शर्तें

यदि इमारत का मालिक नोटिस के बाद सभी नियमों का पालन करता है और ढांचे को निर्धारित ऊंचाई के भीतर सीमित करता है, तो उसे भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के तहत उचित मुआवजा मिलेगा। लेकिन यदि नोटिस जारी होने के बाद इजाजत के बिना कोई नया निर्माण किया गया है, तो उस स्थिति में कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा।

अपील का भी प्रावधान

नए नियमों के तहत यदि किसी व्यक्ति को जारी आदेश से आपत्ति होती है, तो वह First Appellate Officer या Second Appellate Officer के पास अपील कर सकता है। इसके लिए उसे निर्धारित फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज और 1,000 रुपये की फीस जमा करनी होगी। लेकिन मुआवजे का दावा केवल वही व्यक्ति कर सकेगा, जो नियमों का पालन करेगा और समय रहते आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएगा।

जांच और कार्यवाही की प्रक्रिया

एयरपोर्ट अधिकारी को यह अधिकार भी होगा कि वह किसी भी ढांचे की जांच के लिए पहले से नोटिस देकर निरीक्षण कर सके। अगर जांच के दौरान मालिक सहयोग नहीं करता, तो मामला नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) को सौंपा जाएगा। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने की स्थिति में जिला कलेक्टर को भी कार्रवाई का अधिकार होगा, जिसमें पेड़ काटना या इमारत गिराना शामिल है।

जनता की राय भी मांगी गई

सरकार ने इस ड्राफ्ट नियम पर अंतिम फैसला लेने से पहले जनता से सुझाव और आपत्तियां भी आमंत्रित की हैं। नागरिक अब 20 दिनों के भीतर DGCA को अपनी राय भेज सकते हैं। इससे पहले कि यह कानून प्रभावी रूप से लागू हो, सरकार सभी पक्षों की बातों को ध्यान में लेकर उचित निर्णय लेगी।

एयर इंडिया हादसे के बाद सामने आए इस मसौदा नियम से स्पष्ट है कि सरकार अब एयरपोर्ट के आसपास की सुरक्षा में कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। यदि यह नियम लागू होता है तो हवाई अड्डों के आसपास की अव्यवस्थित और ऊंची इमारतों पर सीधा असर पड़ेगा, जिससे भविष्य में विमान हादसों की संभावनाएं काफी हद तक कम हो सकती हैं। सरकार का यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर