न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सलमान-शाहरुख ने जमाया रंग, रेखा सहित ये दिग्गज भी बने महफिल की शान

सुपरस्टार आमिर खान की सितारे जमीन पर मूवी को लेकर फैंस में लंबे समय से क्रेज देखा जा रहा था। उनका इंतजार खत्म हो गया। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 12:24:20

‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सलमान-शाहरुख ने जमाया रंग, रेखा सहित ये दिग्गज भी बने महफिल की शान

सुपरस्टार आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' मूवी को लेकर फैंस में लंबे समय से क्रेज देखा जा रहा था। उनका इंतजार खत्म हो गया। फिल्म आज शुक्रवार (20 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसके पहले गुरुवार को आमिर ने मनोरंजन जगत के लोगों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की। इसमें आमिर के दो पक्के दोस्त सुपरस्टार शाहरुख खान व सलमान खान समेत कई सितारों ने मौजूदगी दर्ज कराई। आमिर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी शामिल हुईं और उन्होंने साथ में कैमरा के लिए पोज दिए। आमिर ने क्रीम कलर का कुर्ता, जबकि गौरी ने ग्रीन साड़ी पहनी थी। उनके साथ आमिर का बेटा आजाद भी था।

बता दें आमिर ने इस साल 14 मार्च को अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार मीडिया के सामने गौरी के बारे में खुलासा किया था। इवेंट की सबसे खास बात थी खान तिकड़ी का एक साथ मिलना। आमिर ने सलमान के साथ पोज दिए। सलमान ने पैपराजी को खूब हंसाया। शाहरुख फिल्म में नजर आ रहे स्पेशल बच्चों संग एंजॉय करते दिखे। सलमान ने आमिर की पोल खोलते हुए पैपराजियों के सामने कहा, “इसने मुझे कहानी नहीं बताई मूवी की, केवल सब्जेक्ट देखने के लिए बुलाया था। मैं चला भी गया और मुझे बहुत अच्छी लगी ये मूवी। मैंने हां भी कह दी थी, लेकिन मेरे पास फोन आता है कि 'ये मूवी मैं कर रहा हूं।'

मैंने इस फिल्म की इतनी तारीफ की थी कि आमिर खुद बोले कि मैं फाड़ दूंगा मूवी में। और ये सच में बेहद जबरदस्त रहे। सलमान ने 'सितारे जमीन पर' से जुड़ी ये बातें मजाक में कही थीं। वहीं आमिर भी उनकी बातें सुनकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। आमिर ने पैपराजियों से कहा कि अगर ये बोलता तो मैं क्या रोकता इसे? बता दें कि आमिर और सलमान फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में साथ नजर आए थे।

एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने सिर पर पल्लू रखकर आमिर संग पोज दिए

फिल्म की एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख और एक्टर रितेश देशमुख भी स्क्रीनिंग पर पहुंचे। जेनेलिया ने फिल्म में अहम रोल निभाया है। आमिर के कमबैक को सेलिब्रेट करने के लिए उनकी बहन निखत, बेटी आयरा और दामाद नुपुर शिखरे भी सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। इवेंट में दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने एक बार फिर अपने शानदार अंदाज से पूरी महफिल लूट ली। रेखा ने सिर पर पल्लू रखकर आमिर संग पोज दिए। स्क्रीनिंग में विक्की कौशल भी पहुंचे। विक्की कैजुअल लुक में स्टाइलिश लग रहे थे।

वहीं तमन्ना भाटिया ने भी अपने ग्लैमरस अंदाज का तड़का लगाया। साक्षी तंवर और मोना सिंह भी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। साक्षी ने ‘दंगल’ में आमिर की पत्नी जबकि मोना ने ‘थ्री इडियट्स’ में आमिर की गर्लफ्रेंड करीना कपूर खान की बहन का किरदार निभाया था। इनके अलावा गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र अपने बेटे और एक्टर तुषार कपूर संग स्पॉट हुए। जैकी श्रॉफ और उनके बेटे टाइगर को भी डैशिंग अंदाज में देखा गया। राकेश रोशन और कुणाल कपूर के साथ ही रिया चक्रवर्ती और पत्नी संग हिमेश रेशमिया को भी स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी