Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रीमा के एक्स पति एक्टर विवेक लागू ने दुनिया को कहा अलविदा, एकता से जारी विवाद पर ऐसा बोले राम

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स पति एक्टर विवेक लागू ने इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 2:16:18

2 News : रीमा के एक्स पति एक्टर विवेक लागू ने दुनिया को कहा अलविदा, एकता से जारी विवाद पर ऐसा बोले राम

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स पति एक्टर विवेक लागू ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। विवेक ने 74 साल की उम्र में गुरुवार (19 जून) को अंतिम सांस ली। इस खबर के सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। विवेक के निधन की जानकारी सबसे पहले विकी लालवानी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। विक्की ने अपने एक्स (ट्विटर) पर बताया कि विवेक का अंतिम संस्कार आज यानी 20 जून को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने विवेक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन की खबर 'बेहद दुखद' है।

विवेक मराठी फिल्मों, टीवी शो और थिएटर में काफी एक्टिव रहे हैं। वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें ‘व्हाट अबाउट सावरकर’, ‘काय केले’ और ‘अग्ली’ जैसी फिल्मों और शो में देखा जा चुका है। एक्टर होने के साथ-साथ उन्होंने बतौर निर्देशक भी अपनी अच्छी पहचान बनाई थी। विवेक कमाल के कलाकार थे और ना सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी सिनेमा में भी उन्होने अपना खास योगदान दिया था। विवेक और रीमा ने साल 1978 में शादी की थी और अक्सर साथ में नजर आते थे। हालांकि ये शादी काफी लंबी नहीं चली और दोनों कुछ सालों के बाद अलग हो गए थे।

हालांकि रीमा ने अपना सरनेम नहीं बदला। दोनों की एक बेटी है मृण्मयी लागू वैकुल जो कि इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। मृण्मयी ने परिवार की आर्टिस्टिक लिगेसी को आगे बढ़ाया है। एक लेखिका और निर्देशक के तौर पर वह ‘थप्पड़’ और ‘स्कूप’ जैसी क्रिटिक्स द्वारा सराहे गए प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं। रीमा ने 18 मई 2017 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होने फिल्मों में कई सुपरस्टार्स की मां के किरदार निभाए थे, जो काफी लोकप्रिय हुए।
reema lagoo,actress reema lagoo,vivek lagoo,actor vivek lagoo,reema vivek,vivek lagoo death,ram kapoor,ekta kapoor,ram ekta,bade achche lagte hain राम कपूर ने कहा, एकता कपूर ने मुझ पर तब भरोसा दिखाया था जब…

एक्टर राम कपूर पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया है। उनकी फोटो देख हर कोई हैरान रह गया। राम ने दिग्गज फिल्ममेकर एकता कपूर के साथ कई शो में काम किया है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि दोनों के बीच कुछ दिक्कतें चल रही हैं, जब उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के इंटीमेट सीन पर कमेंट किया था। एकता ने राम को अनप्रोफेशनल कहा था। अब राम ने इन खबरों पर अपनी बात रखी है।

राम ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि एकता कुछ भी बोल सकती हैं जो उन्हें कहना है, लेकिन मैं कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि उन्होंने ही मुझे वो दिया है जो आज मेरे साथ है। उन्होंने मुझ पर तब भरोसा दिखाया था जब किसी ने नहीं किया था और इसके लिए मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा। उन्हें पूरा हक है मेरे बारे में कुछ भी बोलने का। बता दें कि इन सबके बीच राम की पत्नी एक्ट्रेस गौतमी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट कर इसे मजेदार लड़ाई बताया था। इस पर राम ने कहा कि मेरी पत्नी जानती है मैं कहां स्टैंड करता हूं। ये सब सिर्फ मस्ती में था।

आप कभी नहीं भूल सकते कि आपने किसी के लिए क्या किया है। दरअसल राम ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बोला था कि मैंने एकता को कहा था कि ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में ये सीन हमें करना चाहिए या नहीं क्योंकि टीवी पर ऐसा कभी किस सीन नहीं हुआ है। जब वह नहीं मानीं तो मैंने कहा कि ठीक है फिर मुझे अपनी पत्नी से पूछने दो। अगर वह हां करेगी तो मैं करूंगा। इस पर एकता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, “अनप्रोफेशनल एक्टर्स जो मेरे शो को लेकर इंटरव्यू दे रहे हैं, वे चुप हो जाएं। झूठी स्टोरी ना बताएं।” इसके अलावा एक स्टोरी में एकता ने राम के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन का मजाक बनाते हुए लिखा था, “हम बड़े ही अच्छे लगते हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका