Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हत्याकांड में ‘मिस्ट्री गर्ल’ की एंट्री!, परिवार ने जताया शक, राजा की मां बोली - सोनम की सहेली से भी हो पूछताछ

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की पुलिस रिमांड बढ़ी। परिवार ने नार्को टेस्ट की मांग की और उसकी बेस्ट फ्रेंड पर शक जताया। ज्योतिषाचार्य ने समलैंगिक रिश्तों और एक मिस्ट्री गर्ल के शामिल होने का दावा किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 9:12:17

हत्याकांड में ‘मिस्ट्री गर्ल’ की एंट्री!, परिवार ने जताया शक, राजा की मां बोली - सोनम की सहेली से भी हो पूछताछ

इंदौर के चर्चित कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, शिलांग कोर्ट ने सोनम रघुवंशी सहित पांचों आरोपियों की पुलिस रिमांड को आगे बढ़ा दिया है। इस मामले में राजा के भाई ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “हम चाहते हैं कि सोनम का नार्को टेस्ट हो, क्योंकि अभी तक हत्या का मकसद साफ नहीं हो पाया है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस मामले में अभी और भी कई चेहरे सामने आने बाकी हैं, जिनकी भूमिका को उजागर करना बेहद ज़रूरी है।

मां की पीड़ा और शक – “सोनम की सहेली से भी पूछताछ हो”

राजा की मां, उमा रघुवंशी ने एक न्यूज चैनल को दिए गए भावुक इंटरव्यू में अपनी शंका जाहिर की। उन्होंने बताया कि सोनम की चार सहेलियां थीं, लेकिन उनमें से एक के साथ उसका रिश्ता कुछ ज्यादा ही गहरा था। “नाम तो मुझे याद नहीं, लेकिन वो लड़की सोनम के साथ दिन-रात रहती थी। दोनों लगातार बात करते रहते थे,” उन्होंने कहा। उमा रघुवंशी को इस बात का गहरा शक है कि उस लड़की को इस हत्या की सच्चाई जरूर पता होगी। उनका मानना है कि पुलिस को उस सहेली से भी गहन पूछताछ करनी चाहिए।
ज्योतिषाचार्य का दावा: “मर्डर मिस्ट्री में एक और महिला का हाथ”

इस केस ने तब और भी सनसनीखेज मोड़ ले लिया जब राजा के परिवार के ज्योतिषाचार्य अजय दुबे ने इस मर्डर केस में समलैंगिक रिश्तों की संभावना जताई। उन्होंने कहा, “सोनम की कुंडली में साफ है कि उसे लड़कियों में दिलचस्पी हो सकती है। यह भी संभव है कि इस केस में एक और महिला शामिल हो, जो उसकी बेहद करीबी सहेली हो।”

दुबे ने यह भी दावा किया कि यह दूसरी महिला जल्द ही सामने आएगी और उसके खुलासे के बाद केस की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। परिवार का भरोसा है कि अजय दुबे की पूर्व की भविष्यवाणियां भी कई बार सटीक साबित हुई हैं।

भाई सचिन की अपील: “सिर्फ नार्को टेस्ट से सामने आएगा सच”


राजा के भाई सचिन रघुवंशी का भी मानना है कि इस हत्या के पीछे सिर्फ पांच नहीं बल्कि कम से कम तीन और लोग हो सकते हैं, जिनकी पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है। उन्होंने कहा, “सोनम ने स्वीकार किया है कि उसने मारा है, लेकिन उसने अब तक यह नहीं बताया कि उसने ऐसा क्यों किया?”

सचिन ने कोर्ट से अपील करते हुए कहा कि जब सोनम ने 8 दिन की पुलिस रिमांड में कुछ नहीं कहा, तो सिर्फ दो दिन में क्या नया बताएगी? उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा, “अब समय है कि उसका नार्को टेस्ट हो, तभी सच्चाई सामने आएगी।”

नार्को टेस्ट से मिल सकता है हत्याकांड का असली कारण?


परिवार को इस बात का पूरा भरोसा है कि इस केस में अभी और भी कई अहम नाम सामने आ सकते हैं, जो फिलहाल परदे के पीछे हैं। सोनम की चुप्पी और अधूरी कबूलियत कई सवाल खड़े कर रही है। इसलिए परिवार की मांग है कि नार्को टेस्ट ही वह रास्ता है जिससे इस जघन्य हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका