न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिर से देवभूमि पहुंचीं सारा ने शेयर कीं प्यारी-प्यारी तस्वीरें, संजय के अंतिम संस्कार में भावुक हुईं करिश्मा और बच्चे

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान ने जब से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है तब से ही वह आकर्षण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 8:53:10

2 News : फिर से देवभूमि पहुंचीं सारा ने शेयर कीं प्यारी-प्यारी तस्वीरें, संजय के अंतिम संस्कार में भावुक हुईं करिश्मा और बच्चे

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान ने जब से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है तब से ही वह आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सारा अपनी खूबसूरती व दमदार एक्टिंग के अलावा चुलबुले अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह मीडिया फ्रेंडली भी है। मीडिया और फैंस लगातार सारा की एक्टिविटीज पर नजर रखते हैं। वे सारा के बारे में जानने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं। सारा को घूमना-फिरना काफी पसंद है। जब भी उन्हें काम से कुछ फुर्सत मिलती है तो वह घूमने निकल पड़ती हैं। सारा कई दफा ‘देव भूमि’ की ओर रुख कर चुकी हैं।

सारा का यहां से खास जुड़ाव तब से है जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग यहीं की थी। अब वह एक बार हिमालय की गोद में सुकून पाने गई हैं। सारा ने फैंस के लिए वहां से अपनी प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। सारा ने इंस्टाग्राम पर उत्तराखंड यात्रा की झलकियां दिखाई हैं। तस्वीरों में सारा बर्फ से ढके पहाड़ों, नीले आसमान और शांत प्राकृतिक नज़ारों के बीच पोज देती नजर आ रही हैं। हर फोटो सुकून और आत्मिक शांति का एहसास कराती है। सारा अलग-अलग आउटफिट में काफी स्टाइलिश लुक में दिख रही हैं। सिर पर कैप और आंखों पर चश्मा लगाए वह खुलकर बर्फीली वादियों से रूबरू हो रही हैं।

सारा ने कैप्शन में चुटिले अंदाज में लिखा :-

“मुझे बताओ तुम किस चीज से बने हो
कौन कहता है कि औरतें सख्त और कठोर नहीं हो सकतीं
कभी पहाड़ चढ़ो कभी गर्त पार करो
और साथ रखो अजवाइन अगर तुम्हें सर्दी या खांसी हो जाए
अब मेरी शायरी पर प्लीज मजाक मत करो

फैंस को सारा का यह कैप्शन और तस्वीरें पसंद आ रही हैं। वे कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं। सारा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म इसी साल आई ‘स्काई फोर्स’ थी। इसमें अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया भी थे। सारा इन दिनों अपनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सारा की जोड़ी पहली बार आदित्य रॉय कपूर के साथ बनी है।

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को लंदन में हो गया था निधन

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड बिजनेसमैन संजय कपूर को आज गुरुवार (19 जून) को आखिरी विदाई दी गई। दिल्ली के एक श्मशान घाट में हुए अंतिम संस्कार में सफेद सलवार-सूट में पहुंचीं पहुंचीं करिश्मा बेहद भावुक नजर आईं। करिश्मा के साथ उनका बेटा कियान और बेटी समायरा भी दिखे, जो रो रहे थे। इसके अलावा करिश्मा की छोटी बहन करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान भी दिल्ली पहुंचे। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में करीना और सैफ नजर नहीं आ रहे हैं।

वीडियो में करिश्मा शांत और भावुक अवस्था में खड़ी हुई दिखीं। इस दौरान वह संजय को श्रद्धांजलि दे रही थीं। बता दें कि संजय का 12 जून को इंग्लैंड में एक पोलो मैच खेलने के दौरान निधन हो गया था। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक पोलो मैच खेलते वक्त संजय ने गलती से मधुमक्खी को निगल लिया था, जिसके बाद उनका दम घुटने लगा और फिर दिल का दौरा पड़ गया। डॉक्टरों की लाख कोशिश के बावजूद संजय नहीं बच पाए।

संजय का शव भारत लाने में देरी हुई इसलिए आज दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हुआ। संजय ने अपनी मौत से कुछ देर पहले अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर शोक जताया था। उन्होंने आखिरी पोस्ट में लिखा था कि “आपका समय सीमित है, इसलिए 'क्यों होता अगर' और 'क्यों नहीं' पर फोकस करो।” बता दें कि करिश्मा और संजय की शादी साल 2003 में हुई थी। साल 2016 में वे अलग हो गए। तलाक के बाद दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली थी। संजय को बच्चों से मिलने का पूरा अधिकार था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी