न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक और 'सोनम रघुवंशी'...मम्मी खड़ी-खड़ी देखती रही, 9 साल के मासूम ने खोला राज, बताया कैसे हुई पापा की हत्या

अलवर के खेरली कस्बे में वीरू हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, 9 साल के मासूम बेटे की गवाही से सामने आया सच। पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, 2 लाख की सुपारी देकर करवाई पति की निर्मम हत्या।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 10:01:37

एक और 'सोनम रघुवंशी'...मम्मी खड़ी-खड़ी देखती रही, 9 साल के मासूम ने खोला राज, बताया कैसे हुई पापा की हत्या

अलवर: जिले के खेरली कस्बे में 8 जून की रात को हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में बड़ा खुलासा सामने आया है। संदिग्ध परिस्थिति में हुई वीरू की मौत को पहले तो साइलेंट हार्ट अटैक बताया गया था, लेकिन अब उसके 9 साल के मासूम बेटे ने पूरी वारदात की चौंकाने वाली सच्चाई पुलिस को बता दी है। मासूम की गवाही के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं।

मासूम ने सुनाई दिल दहला देने वाली आपबीती

वीरू के बेटे ने बताया, “पापा रात को घर आए थे और मुझे मोबाइल चार्ज पर लगाने को कहा था। मैं टीवी देखने लग गया, फिर मम्मी ने कहा, ‘सो जा, वरना सुबह उठेगा नहीं।’ मैं बाहर सो गया।” मासूम ने कहा कि थोड़ी देर बाद घर में काशी आया, मम्मी ने दरवाजा खोला। “खाट की आवाज से मेरी नींद खुल गई, काशी के साथ चार लोग और थे। मम्मी ने पापा का हाथ मोड़ा। जब मैं पापा को बचाने गया तो काशी ने मुझे गोदी में लेकर खाट पर सुला दिया। मैं छिप-छिपकर सब देख रहा था।”

हत्या का पूरा मंजर देखा मासूम ने

बच्चे ने आगे बताया, “काशी ने पापा के मुंह पर तकिया रखकर उनकी गर्दन पर स्वापी लगा दी। फिर उनके गाल पर मुक्के मारे और पैरों को मोड़ा। मम्मी खड़ी-खड़ी यह सब देखती रही।” मासूम का कहना है, “पापा जब बाहर जाते थे, तब काशी चाचा घर आता था। अब मुझे मम्मी बहुत बेकार लग रही हैं, क्योंकि उन्होंने ही मेरे पापा को मरवाया है। मैं अब अपनी बड़ी मम्मी के पास रह रहा हूं। पापा की आत्मा को शांति मिले, मैं यही चाहता हूं।”

हत्या की सुपारी थी दो लाख रुपए

खेरली थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के आसपास लगे 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच में सामने आया कि वीरू की पत्नी ने अपने प्रेमी काशीराम प्रजापत उर्फ काशी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। इसके लिए दो लाख रुपये में चार और बदमाशों को सुपारी दी गई थी।

गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी

अब तक इस मामले में वीरू की पत्नी, उसका प्रेमी काशीराम प्रजापत और ब्रजेश जाटव को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी और इसमें मासूम बेटे की आंखों से देखी गई गवाही सबसे बड़ा सुराग बनी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?