न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ABCD फेम लॉरेन गॉटलिब ने इटली में इनके साथ रचाई शादी, बताया सपना सच होने जैसा, शेयर की झलकियां

दिग्गज कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा की फिल्म ABCD की एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब के फैंस के लिए खुशखबरी है। लॉरेन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 11:34:52

ABCD फेम लॉरेन गॉटलिब ने इटली में इनके साथ रचाई शादी, बताया सपना सच होने जैसा, शेयर की झलकियां

दिग्गज कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा की फिल्म ABCD की एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब के फैंस के लिए खुशखबरी है। लॉरेन ने इटली में गुपचुप शादी रचा ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। बता दें कि लॉरेन ने 11 जून को टस्कनी शहर में एक प्राइवेट सेरेमनी में क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी की है। लॉरेन ने अब हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी की खबर शेयर की है। उन्होंने बताया कि लंदन के रहने वाले वीडियो क्रिएटर टोबियास जोंस के साथ उन्होंने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है।

शादी पर बात करते हुए लॉरेन ने कहा कि ये मेरे लिए वाकई एक सपने का सच होने जैसा था। सबसे शांत पलों से लेकर सबसे बड़े आश्चर्य तक, जब मैंने और जोंस ने शादी के लिए हां कहा। मैं शादी की सुबह सबसे पहले जाग गई। जिस वक्त मैं तैयार हो रही थी, उस वक्त मैं अजीब तरह से चुप थी और फिर…ये वक्त था। जब मैंने जोंस को अपने कस्टम प्रादा टक्स में वेदी पर खड़ा देखा तो मैं खुद से कहती रही कि याद रखो, हर पल। एक भी चीज मत भूलना।

लॉरेन को अमेरिकी शो 'यू थिंक यू केन डांस' (2004) से लोकप्रियता हासिल हुई थी। इसके बाद वो पवन सिंह के साथ एक होली म्यूजिक वीडियो करके हिट हो गई थीं। लॉरेन ABCD और ABCD 2 में थीं। इसके अलावा वह दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'अंबरसरिया' में भी थीं। लॉरेन ने कई टीवी डांस और रियलिटी शो किए हैं।

लॉरेन ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें, शादी के दिन चुना व्हाइट लेस गाउन

लॉरेन ने अपनी फेयरटेल वेडिंग से जुड़ी कुछ खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अपने खास दिन पर लॉरेन ने एक बेहद खूबसूरत सफेद लेस वेडिंग गाउन चुना। उनके गाउन की ऑफ-शोल्डर नेकलाइन और स्वीटहार्ट बॉडिस ने उनके लुक में एक रोमांटिक और एलीगेंट टच दिया। लेस का शानदार काम पूरी ड्रेस में फैला हुआ था जो एक फिटेड सिल्हूट और एक ड्रैमेटिक ट्रेल के साथ लॉरेन के स्टाइल को और भी रॉयल बना रहा था।

जोंस भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। उन्होंने एक क्लासिक ब्लैक टक्सीडो, व्हाइट शर्ट, स्लीक ब्लैक बो टाई और एक व्हाइट पॉकेट स्क्वायर पहना था। लॉरेन ने जब वेडिंग आइल पर कदम रखा तो वहां मौजूद हर शख्स उनकी खूबसूरती और ग्रेस को देखता रह गया। शैम्पेन टावर के साथ शाम को और भी यादगार बनाया गया। जहां कपल ने सेलिब्रेशन की शुरुआत की।

इसके बाद कोल्डप्ले के मशहूर गाने ‘ए स्काई फुल ऑफ स्टार्स’ की धुन पर भव्य आतिशबाजी का शो हुआ। बता दें कपल ने बेहद फिल्मी और रोमांटिक अंदाज में अगस्त 2023 में सगाई की थी। कैरेबियन के अरुबा ओशियन विलाज में टोबियस ने लॉरेन को रिंग पहनाई थी और दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक