न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्रिफला चूर्ण : स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए करें सेवन, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ दे ये फायदे

सेहत से ज्यादा अन्य चीजों पर ध्यान देने की वजह से बीमारियों की चपेट में आने की आशंका बढ़ जाती है। इसी वजह से कहा जाता है कि...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 16 Jun 2021 12:09:10

त्रिफला चूर्ण : स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए करें सेवन, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ दे ये फायदे

सेहत से ज्यादा अन्य चीजों पर ध्यान देने की वजह से बीमारियों की चपेट में आने की आशंका बढ़ जाती है। इसी वजह से कहा जाता है कि अगर समय रहते सेहत पर ध्यान दिया जाए, तो बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं, इससे बचने के लिए कई तरह की आयुर्वेदिक औषधि काम आ सकती है, जिसमें से एक त्रिफला चूर्ण भी है। सालों से ही स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए त्रिफला चूर्ण के सेवन को फायदेमंद माना गया है।

triphala churna,triphala powder,triphala health,triphala diseases,ayurvedic aushdhi,immunity,stomach,constipation,weakness,health article in hindi

कमजोरी दूर करें

शारीरिक दुर्बल व्यक्ति के लिए त्रिफला का सेवन रामबाण साबित होता है। इसके सेवन करने वाली व्यक्ति की याददाश्त भी अन्य लोगों के मुकाबले तेज होती है। इसका सेवन करने से दुर्बलता कम होती है। दुर्बलता को कम करने के लिए त्रिफला को हरड़, बहेड़ा, आंवला, घी और शक्कर को मिलाकर खाना चाहिए।

triphala churna,triphala powder,triphala health,triphala diseases,ayurvedic aushdhi,immunity,stomach,constipation,weakness,health article in hindi

इम्यूनिटी मजबूत होती है

त्रिफला चूर्ण के फायदे इसमें मौजूद तीन सामग्री के कारण है। यह सामग्री है- आंवला, बहेड़ा और हरड़। इन तीनों का मिश्रण इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसमें आंवला के फायदे कई सारे हैं क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जिस कारण यह फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर फ्री रेडिकल से बचाव करते हैं। वहीं दूसरी तरफ हरितकी को सफेद ब्लड सेल प्रोड्यूज करने के लिए जाना जाता है जो बाहर से होनी वाली बीमारी से बचाव करता है। विभिताकी, शरीर में से बैक्टीरिया निकालने का काम करता है।

triphala churna,triphala powder,triphala health,triphala diseases,ayurvedic aushdhi,immunity,stomach,constipation,weakness,health article in hindi

मूत्र पथ के संक्रमण रोकता है

कई बैक्टीरिया ऐसे होते हैं जिन पर दवाई का असर भी नहीं होता है और आखिर में इंसान को बीमार कर देते हैं। मूत्र पथ के इंफेक्शन ऐसे बैक्टीरिया के कारण ही होते हैं जिससे ब्लैडर में सूजन हो जाती है। इस स्थिति में त्रिफला चूर्ण के फायदे आपकी मदद कर सकते हैं। इसका सेवन करने से ऐसे बैक्टीरिया का जन्म नहीं हो पाता है और यह बैक्टीरिया मर जाते हैं।

triphala churna,triphala powder,triphala health,triphala diseases,ayurvedic aushdhi,immunity,stomach,constipation,weakness,health article in hindi

गैस, कब्ज और पेट संबंधित परेशानियों से राहत

वैज्ञानिक शोध के अनुसार त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से गैस, कब्ज और पेट संबंधित परेशानियों से राहत मिलती है। अगर आप लोगों को कब्ज की समस्या है तो रात में सोने से पहले गर्म पानी में एक से दो चम्मच त्रिफला चूर्ण को मिला लीजिए और उसको पी लीजिए। त्रिफला चूर्ण के अंदर मौजूद टैनिक और गैलिक एसिड कब्ज को ठीक करने में मदद करते हैं।

triphala churna,triphala powder,triphala health,triphala diseases,ayurvedic aushdhi,immunity,stomach,constipation,weakness,health article in hindi

वजन घटाने और मोटापा कम करने में सहायक

अगर आप बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान हैं और इससे जल्दी निजात पाना चाहते हैं तो त्रिफला आपके लिए एक कारगर औषधि हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार त्रिफला में ऐसे गुण हैं जो पाचन शक्ति बढ़ाने और वजन घटाने में सहायक है। इसलिए नियमित रूप से त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।

triphala churna,triphala powder,triphala health,triphala diseases,ayurvedic aushdhi,immunity,stomach,constipation,weakness,health article in hindi

वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण के लिए त्रिफला के फायदे

वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा कम करने के लिए त्रिफला चूर्ण का उपयोग किया जा सकता है। सालों से आयुर्वेद में त्रिफला को वायरल और बैक्टीरियल संक्रमणों से शरीर को बचाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता रहा है। दरअसल, त्रिफला चूर्ण में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटीपायरेटिक गुण होते हैं। एंटी-बैक्टीरियल गुण एक ओर जीवाणुओं से शरीर को बचाने में मदद करता है, तो दूसरी ओर एंटीपायरेटिक गुण बुखार से शरीर को बचाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही त्रिफला में इम्यूनिटी मॉडयूलेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर की जरूरत के हिसाब से प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग