न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कप्तान बनते ही गिल ने अपने नाम किया यह अनोखा रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों के क्लब में हुए शामिल

गिल के कप्तान बनते ही उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे भारत के टेस्ट इतिहास में पांचवें सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। शुभमन गिल ने यह उपलब्धि 25 साल और 258 दिन की उम्र में हासिल की। उनसे पहले मंसूर अली खान पटौदी, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और रवि शास्त्री यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 24 May 2025 4:49:05

कप्तान बनते ही गिल ने अपने नाम किया यह अनोखा रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों के क्लब में हुए शामिल

भारत के इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने 5 मैचों की इस महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज़ के लिए 18 सदस्यीय स्क्वॉड का चयन किया है। सबसे बड़ी खबर यह है कि रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अब टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को सौंपी गई है। उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है।

गिल के कप्तान बनते ही उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे भारत के टेस्ट इतिहास में पांचवें सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। शुभमन गिल ने यह उपलब्धि 25 साल और 258 दिन की उम्र में हासिल की। उनसे पहले मंसूर अली खान पटौदी, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और रवि शास्त्री यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।

भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान:

• मंसूर अली खान पटौदी – 21 साल, 77 दिन

• सचिन तेंदुलकर – 23 साल, 169 दिन

• कपिल देव – 24 साल, 48 दिन

• रवि शास्त्री – 25 साल, 229 दिन

• शुभमन गिल – 25 साल, 258 दिन

इतना ही नहीं, गिल अब भारत के लिए टी20 और टेस्ट दोनों प्रारूपों में कप्तानी करने वाले 8वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह ऐसा कर चुके हैं।

टी20 और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी:

• वीरेंद्र सहवाग

• महेंद्र सिंह धोनी

• विराट कोहली

• अजिंक्य रहाणे

• रोहित शर्मा

• केएल राहुल

• जसप्रीत बुमराह

• शुभमन गिल

गिल से उम्मीदें और चुनौतियाँ:

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए शुभमन गिल ने जिस तरह से नेतृत्व कौशल और रणनीतिक समझ दिखाई, उसी आधार पर चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है। अब जब भारत की टेस्ट टीम युवा चेहरों के साथ नए दौर में प्रवेश कर रही है, सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि गिल इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी टीम का नेतृत्व कैसे करते हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत