न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

EPFO के 7 करोड़ से अधिक अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़ी खबर, सरकार ने 8.25% ब्याज दर को दी मंजूरी

सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPFO पर 8.25% ब्याज दर मंजूर की है। जानें EPF ब्याज दर, कैसे चेक करें बैलेंस और सब्सक्राइबर्स के लिए जरूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 4:15:15

EPFO के 7 करोड़ से अधिक अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़ी खबर, सरकार ने 8.25% ब्याज दर को दी मंजूरी

EPFO के 7 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी है कि सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एम्प्लॉयीज प्रोविडेंट फंड (Employees Provident Fund) पर 8.25% की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से ईपीएफओ अपने सात करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के प्रोविडेंट फंड पर सालाना ब्याज जमा कर सकेगा। आपको बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 28 फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25% ब्याज दर को बनाए रखने का फैसला किया था। यह ब्याज दर पिछले वित्त वर्ष में दिए गए ब्याज दर के बराबर ही है। तय की गई इस ब्याज दर को वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा गया था।

7 करोड़ खातों में आएगा ब्याज का पैसा

लेबर मंत्रालय के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, “वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPF पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर देने की मंजूरी दे दी है और श्रम मंत्रालय ने गुरुवार को EPFO को इस संबंध में सूचना भी दे दी है।” अब वित्त वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत ब्याज दर के अनुसार यह ब्याज EPFO के सात करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स के खातों में जमा किया जाएगा। यह निर्णय केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में 28 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 237वीं बैठक में लिया गया था।

बीते कुछ सालों में ब्याज दरों में हुई कटौती

EPFO ने फरवरी 2024 में 2023-24 के लिए ब्याज दर को मामूली बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत कर दिया था, जो 2022-23 में 8.15 प्रतिशत थी। वहीं, मार्च 2022 में 2021-22 के लिए EPF ब्याज दर को घटाकर चार दशक से अधिक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत पर लाया गया था। यह दर 2020-21 में 8.5 प्रतिशत थी।

कैसे चेक करें अपना EPF बैलेंस?

EPFO में अपने बैलेंस की जानकारी लेने के चार आसान और बिना किसी परेशानी वाले तरीके हैं। नीचे इन सभी तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई है:

SMS के जरिए बैलेंस जांचें :
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजें। फॉर्मेट है: EPFOHO UAN इसे 7738299899 नंबर पर भेजें।

मिस्ड कॉल से बैलेंस जानें : अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें। कॉल कटते ही आपको EPF बैलेंस की जानकारी SMS के जरिए प्राप्त हो जाएगी।

UMANG ऐप से बैलेंस देखें : अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में EPFO सेवाओं को चुनें, फिर View Passbook विकल्प पर क्लिक करें। UAN और OTP डालकर लॉगिन करें। आपकी पासबुक और बैलेंस की पूरी जानकारी दिख जाएगी।

EPFO की आधिकारिक वेबसाइट से चेक करें : EPFO की वेबसाइट पर जाएं। Our Services → For Employees → Member Passbook पर क्लिक करें। UAN, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें। आपकी पूरी पासबुक और बैलेंस की जानकारी वहां उपलब्ध होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं