न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलसी के सामने टिक नहीं पाएगा मोटापा! छोटे-छोटे बीजों में समाया है सेहत का खजाना

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं अलसी के बीज के फायदे। इनका नियमित सेवन करके आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। जो...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 01 Jun 2021 6:56:12

अलसी के सामने टिक नहीं पाएगा मोटापा! छोटे-छोटे बीजों में समाया है सेहत का खजाना

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं अलसी के बीज के फायदे। इनका नियमित सेवन करके आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। जो लोग मोटापे से परेशान हैं उनके लिए अलसी बेहद लाभकारी हो सकती है, क्योंकि वजन घटाने में अलसी महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि अलसी के छोटे-छोटे बीजों में सेहत का खजाना छिपा हुआ है। इसका सेवन आपको कई स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से बचा सकता है। अलसी के बीज दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं, वैसे तो इसका सेवन सभी लोग कर सकते हैं, लेकिन अगर आप किसी भी तरह की शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं तो अलसी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

flax seeds,alsi,flax seeds medicine,flax seeds use,weight problem,heart,blood sugar,diabetes,joint pain,health article in hindi

अलसी खाने का तरीका

अलसी के बीजों को साबुत खाने से बचना चाहिए, क्योंकि आंतें इसके पोषक तत्वों को सोख नहीं पाती हैं। अलसी को पीसकर खाना सही रहता है। कच्ची और अधपकी अलसी न खाएं क्योंकि इनमें विषाक्त तत्व होते हैं। पाचन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और पिसी हुई अलसी खाएं। अलसी के तेल की छोटी बोतल ही खरीदें और इसकी बोतल का रंग गहरा होना चाहिए। आप इसे फ्रिज में रखें क्योंकि ये तेल जल्दी खराब हो जाता है। एक्सयर होने के बाद अलसी के तेल का इस्तेमाल न करें।

flax seeds,alsi,flax seeds medicine,flax seeds use,weight problem,heart,blood sugar,diabetes,joint pain,health article in hindi

हार्ट ब्लॉकेज को करे दूर

नियमित रूप से तीन महीने तक अलसी का काढ़ा पीने से आर्टरीज में ब्लॉकेज दूर होता है और आपको एंजियोप्लास्टी कराने की जरूरत नहीं पड़ती। अलसी में मौजूद ओमेगा-3 शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल एलडीएल के स्तर को कम करता है और हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को डीटॉक्सीफाई करता है।
ब्लड शुगर करे नियंत्रित

डायबिटीज और ब्लड शुगर की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए अलसी का काढ़ा वरदान साबित होता है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट अलसी के काढ़े के सेवन से डायबिटीज का स्तर नियंत्रित रहता है।

flax seeds,alsi,flax seeds medicine,flax seeds use,weight problem,heart,blood sugar,diabetes,joint pain,health article in hindi

जोड़ों के दर्द में दे आराम

साइटिका, नस का दबना, घुटनों जैसे जोड़ों के दर्द में अलसी के काढ़े का नियमित सेवन फायदेमंद है।

थाइरॉएड में असरदार

सुबह खाली पेट अलसी का एक कप काढ़ा हाइपोथाइरॉएड और हाइपरथाइरॉएड दोनों स्थितियों में फायदेमंद है।

flax seeds,alsi,flax seeds medicine,flax seeds use,weight problem,heart,blood sugar,diabetes,joint pain,health article in hindi

वजन घटाने में मददगार

बढ़े हुए वजन को कम करने में अलसी का उपयोग लाभदायक साबित हो सकता है। अलसी डायट्री फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। फाइबर की मौजूदगी के कारण यह शरीर में बढ़े हुए प्लाज्मा और कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद कर सकती है।
साथ ही शरीर पर जमी अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी सहायक हो सकती है, जिससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है । इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि वजन घटाने के लिए अलसी से तैयार ड्रिंक या ब्रेड सहायक साबित हो सकते हैं, बशर्ते अलसी खाने के फायदे हासिल करने के लिए उसके साथ ही अन्य वसायुक्त खाद्य पदार्थों से परहेज भी किया जाए।
पेट की समस्याओं में कारगर

नियमित रूप से अलसी का काढ़ा पीने से कब्ज, पेट दर्द, पेट अफरना जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग